Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    बालको ने डिजिटल कंट्रोल टावर्स के माध्यम से प्रचालन को बनाया अधिक स्मार्ट

    August 31, 2026

    किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने कोरबा में खोला छत्तीसगढ़ का 6वां एक्सक्लूसिव शोरूम

    August 30, 2026

    जवाली में धूमधाम से मनाया गया भोजली विसर्जन पर्व, छत्तीसगढ़ी संस्कृति की दिखी अनुपम झलक

    August 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 1
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»हाथी-मानवद्वन्द रोकने की दिशा में प्रभावी कदम उठाएं:सौरभ कुमार
    कोरबा

    हाथी-मानवद्वन्द रोकने की दिशा में प्रभावी कदम उठाएं:सौरभ कुमार

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaNovember 30, 2023
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कलेक्टर ने वन सहित विद्युत और क्रेडा विभाग की ली बैठक

    अवैध हुकिंग पर दिए कार्यवाही के निर्देश

    कोरबा ,कलेक्टर सौरभ कुमार ने आज वन विभाग सहित विद्युत और क्रेडा विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने जिले के वनांचल क्षेत्रों में हाथी और मानव द्वंद को कम करने तथा जंगली हाथियों से किसी तरह की जनहानि न हो, इस दिशा में प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने हाथियों को रिहायशी क्षेत्रों से दूर भगाने में लगी टीम को अलर्ट रहने और वन्य प्राणियों को नुकसान पहुँचाने वाले विद्युत तारों को दुरुस्त करते हुए निर्धारित ऊँचाई का ध्यान रखने के निर्देश दिए।
    कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हाथी मानवद्वन्द कम करने हेतु गठित समिति की बैठक लेते हुए कलेक्टर सौरभ कुमार ने जिले में अवैध हुकिंग पर कार्यवाही के निर्देश विद्युत विभाग को दिए। उन्होंने वन क्षेत्रों में खुले हुए विद्युत तारो को कवर करने के निर्देश दिए। बैठक में हाथियों द्वारा किए जाने वाले फसलों के नुकसान पर मुआवजे का वितरण समय पर कराने, जनहानि की घटनाओं पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट जल्दी तैयार कर प्रस्तुत करने, धान उपार्जन केंद्रों में धान की खरीदी और उठाव कर परिवहन कराने, जंगली जानवरों के शिकार के लिए जंगल में जाने वाले शिकारियों पर कार्यवाही करने, अनावश्यक जंगलों में नहीं जाने के लिए लोगों को जागरूक करने के संबंध में निर्देश दिए गए। बैठक में हाथियों को आकर्षित करने वाले फसलों के स्थान पर अन्य फसल के लिए प्रोत्साहित करने के सम्बंध में भी चर्चा हुई। वनमण्डल अधिकारी कुमार निशांत द्वारा हाथी-मानवद्वन्द रोकने की दिशा में की जा रही कार्यवाही के संबंध में भी जानकारी दी गई। बैठक में कोरबा डीएफओ अरविंद पीएम, कटघोरा डीएफओ कुमार निशांत,विद्युत विभाग के सीपी गढ़ेवाल, बी एल सिदार, बीबी नेताम, एन एल पटेल आदि उपस्थित थे।

    आमनागरिको को सतर्क रहने की अपील

    कलेक्टर सौरभ कुमार ने वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों और आमनागरिको से अपील की है कि वे अनावश्यक जंगलों की ओर न जाएं। क्षेत्र में जंगली हाथियों के आगमन पर किसी तरह की छेड़खानी न करे और वन विभाग के निर्देशों का पालन करें। कलेक्टर ने किसी तरह के नुकसान पर मुआवजा प्रकरण तैयार कर प्रभावित को शीघ्रता से प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने वन्य प्राणियों को नुकसान नहीं पहुचाने की भी अपील की है और जनहानि रोकने के लिए वन विभाग की टीम को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    बालको ने डिजिटल कंट्रोल टावर्स के माध्यम से प्रचालन को बनाया अधिक स्मार्ट

    August 31, 2026

    किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने कोरबा में खोला छत्तीसगढ़ का 6वां एक्सक्लूसिव शोरूम

    August 30, 2026

    जवाली में धूमधाम से मनाया गया भोजली विसर्जन पर्व, छत्तीसगढ़ी संस्कृति की दिखी अनुपम झलक

    August 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    बालको ने डिजिटल कंट्रोल टावर्स के माध्यम से प्रचालन को बनाया अधिक स्मार्ट

    By Ramesh VermaAugust 31, 20260

    कोरबा, वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपने लॉजिस्टिक्स…

    किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने कोरबा में खोला छत्तीसगढ़ का 6वां एक्सक्लूसिव शोरूम

    August 30, 2026

    जवाली में धूमधाम से मनाया गया भोजली विसर्जन पर्व, छत्तीसगढ़ी संस्कृति की दिखी अनुपम झलक

    August 30, 2026

    बालको ने आपसी विश्वास, स्नेह और एकजुटता के पर्व रक्षाबंधन को धूमधाम से मनाया

    August 28, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,905)
    • छत्तीसगढ़ (168)
    • दुनिया (28)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.