कोरबा

हाथियों का उत्पादन जारी मकान व फसलों को किया तहस-नहस


कोरबा, जिले में वन मंडल कटघोरा के केंदई रेंज में हाथी समस्या और इसका आतंक कम होने का नाम ही नही ले रहा है। यहां के जंगल में घूम रहे लगभग 59 हाथियो के दल ने पुनः उत्पात मचाते हुए झिनपुरी तथा खुरूपारा में अनेक ग्रामीणों की फसल को बुरी तरह रौंद दिया जबकि बीजाडाड क्षेत्र में अकेले घूम रहे दंतैल ने अर्ध रात्रि को पोड़ीखुर्द बस्ती में घुसकर एक ग्रामीण के घर को ढहा दिया। दंतैल द्वारा घर ढहाए जाने से ग्रामीण के परिवार में अफरा-तफरी मच गई गहरी नींद में सो रहे ग्रामीण परिवार ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचायी यहां उत्पात मचाने के बाद दंतैल ने जंगल का रूख किया।
पीडि़त ग्रामीण द्वारा इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। जिस पर वन अमला मौके पर पहुंचा और नुकसानी का आंकलन करने के साथ रिपोर्ट तैयार की जिसे वरिष्ठ अधिकारियों को मुआवजा प्रकरण बनाने के लिए सौंपा जाएगा।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button