कोरबा
संविधान दिवस के अवसर पर शा.उ.मा.वि. रामपुर कोरबा में छात्राओं को विधिक की जानकारी प्रदान किया गया

कोरबा ,जय प्रकाश चंद्रवंशी प्रदेश संयोजक विधि प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार राजेंद्र साहू जिला संयोजक भाजपा विधि प्रकोष्ठ कोरबा के नेतृत्व में संविधान दिवस के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामपुर कोरबा में 25 नवंबर को समय 11 बजे छात्राओं को विधिक जानकारी प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में राजेंद्र साहू जिला संयोजक विधि प्रकोष्ठ कोरबा ,चंद्रदीप शर्मा सह संयोजक भाजपा विधि प्रकोष्ठ,बसंत सिंग विधानसभा सदस्य, पार्षद पालूराम साहू , विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक और विद्यालय के विद्यार्थी गणों की उपस्तिथि रही विद्यार्थियों को महिला सुरछा संबंधी एवम मोबाइल अपराध से बचने, साइबर अपराध, यातायात नियमों संबंधी जानकारी प्रदान किया गया।




