श्री अग्रसेन गोशाला में भव्य रूप से गोपाष्टमी मनाई गई
कोरबा, अग्रवाल सभा कोरबा के द्वारा संचालित कनबेरी स्थित श्री अग्रसेन गौ सेवा समिति व माता माधवी देवी गौ सेवा समिति के द्वारा गोपाष्टमी का महापर्व गौशाला में भव्य रूप से मनाया गया
इस अवसर पर सर्वप्रथम गौ माता की पूजा अर्चना वह सार्वजनिक रूप से हवन गौ माता का श्रृंगार किया गया इसके साथ ही महाराजा अग्रसेन की पूजा अर्चना के साथ मंच कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया

इस अवसर पर एस ई सी एल कुसमुडा क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में पधारे गोपाष्टमी के महापर्व पर मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि कोई भी अच्छे कार्य करने के लिए मन में विचार करने से भगवान भी उसे कार्य में मदद करता है अग्रवाल समाज सेवा का कार्य कर रही है इसके साथ ही गौ सेवा के महत्व को बताया इस अवसर पर रायगढ़ से समाजसेवी अरुण गुप्ता विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए उन्होंने अपने उत्पादन में कहा कि समाज के द्वारा गौशाला का निर्माण किया गया है और वह सेवा कर रहे हैं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं अग्रवाल सभा के अध्यक्ष श्रीकांत बुधिया अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे द्वारा गौशाला में सौंदर्य का कार्य किया गया है हमारा उद्देश्य गौ माता की सेवा करना है इसके साथ ही गौशाला के ऊपर विस्तृत प्रकाश डाला है श्री अग्रसेन गो सेवा समिति के अध्यक्ष नरेश भोपाल पुरिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि गौशाला में बहुत से काम किए गए हैं इसके साथ ही गौ माता की संख्या में भी विधि हुई है इस अवसर पर गौशाला अपने महत्वपूर्ण योगदान देने पर अग्रबन्धुऔ को सम्मानित किया गया
इस अवसर पर अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष महावीर प्रसाद अग्रवाल राजकुमार व अग्रवाल सभा के उपाध्यक्ष बजरंग अग्रवाल सचिव शिव अग्रवाल व पदाधिकारी श्री अग्रसेन शिक्षा समिति स्कूल के अध्यक्ष जय राम बंसल व पदाधिकारी गण श्री अग्रसेन शिक्षा समिति कॉलेज के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल व पदाधिकारी गण श्री अग्रसेन गो सेवा समिति नंदकिशोर अग्रवाल श्याम सुंदर अग्रवाल रमेश गुप्ता रामावतार सिंघल मोहनलाल अग्रवाल नरेंद्र अग्रवाल नंदकिशोर अग्रवाल हितेश अग्रवाल अशोक अग्रवाल व माता माधवी देवी गौ सेवा समिति के अध्यक्ष सुनील जैन व जयंत अग्रवाल मुकेश बरेलीया राजेश बसावतिया मोहन अग्रवाल राधेश्याम अग्रवाल व भारी संख्या में अग्रबन्धु बंधु व महिलाएं उपस्थित थी




