कोरबा

बेबी एलीफेंट की लाश मिली हसदेव नदी में तैरते ,किया गया अंतिम संस्कार


कोरबा ,जिले के कटघोरा वन मंडल में पुनःबेबी एलीफेंट की मृत्यु हो गई हैं। उसकी लाश सरहदी इलाके में हसदेव नदी में तैरते मिली। पशु चिकित्सकों के दल ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान बेबी एलीफेंट के फेफड़ों में पानी भरा मिला। संभावना जताई जा रही है कि झुंड के साथ नदी को पार करते समय बेबी एलीफेंट पानी के तेज बहाव में बह गया होगा। वन अधीकारियों की मौजूदगी में उसका अंतिम संस्कार किया गया है।
जानकारी के अनुसार कटघोरा वन मंडल अंतर्गत केंदई वन परिक्षेत्र के ग्राम झिनपुरी के ग्रामीण समीप ही स्थित हसदेव नदी की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर हसदेव नदी में तैर रही बेबी एलीफेंट की लाश पर गई। जिसकी तत्काल सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। बेबी एलीफेंट की मृत्यु की खबर मिलते ही वन अधीकारियों में हड़कंप मच गया। डीएफओ कुमार निशांत, एसडीओ संजय त्रिपाठी, रेंजर अभिषेक दुबे अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर जा पहुंचे। अफसरों के निर्देश पर बेबी एलीफेंट की लाश को बाहर निकाला गया। मामले से पशु चिकित्सकों की टीम को अवगत कराया गया। पशु चिकित्सकों की टीम ने वन अफसरों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान बेबी एलीफेंट के फेफड़े में पानी भरा मिला। जिससे संभावना जताई जा रही है कि क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से 30 हाथियों का झुंड विचरण कर रहा था। इस झुंड में बेबी एलीफेंट भी शामिल था। झुंड के साथ हसदेव नदी को पार करते समय बेबी एलीफेंट तेज बहाव में बह गया होगा या फिर किसी वयस्क हाथी के पैर से दबा होगा। जिससे उसकी मौत हुई होगी। गौरतलब है कि इससे पहले भी कटघोरा वनमंडल में बेबी एलीफेंट के मौत की घटना घटित हो चुकी है। बहरहाल मामले में वैधानिक कार्रवाई के उपरांत मृत बेबी एलीफेंट का अंतिम संस्कार कर दिया गया हैं।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button