कोरबा

भाजपा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन ने किया जनसंपर्क ,मिल रहा अपार जनसमर्थन सबके आशीर्वाद से जनहित के मांगों को करेंगे पूरा

कोरबा ,पूर्व महापौर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी लखन लाल देवांगन अपने समर्थकों के साथ पदयात्रा के साथ गली गली जनसंपर्क कर जनता-जनार्दन से आशीर्वाद ले रहे हैं।उनके साथ पूर्व महापौर जोगेश लांबा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध चंद्रा सत्येंद्र दुबे शिव बालक सिंह सहित अनेको लोगों ने भाजपा के पक्ष में जन समर्थन प्राप्त किया।जनसंपर्क यात्रा आज बालको के दैहानपारा, डुगुपारा, भदरापारा पहूंची जहां लोगों ने जोरदार स्वागत किया।श्री देवांगन ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी गरीब कल्याण योजनाओ जनता के बीच बताया इस दौरान लोगों ने विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया तथा अपनी मांग रखी। भाजपा के प्रत्याशी लखन देवांगन ने कहा जब मैं महापौर था तो निश्चित तौर पर एक-एक वार्डों में सीसी रोड, प्रमुख सड़कों का निर्माण नाली निर्माण सामुदायिक भवन, स्ट्रीट लाइट, बिजली पानी की समुचित व्यवस्था देने का काम किया।
भाजपा को भरपूर समर्थन कर एक बार सेवा का अवसर प्रदान करें निश्चित तौर पर सेवा और सुशासन के संकल्प को पूरा करते हुए आप सभी के मांगों को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा के अनेकों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button