कोरबा

नव विवाहित घर से लापता परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप आए दिन होता था विवाद 

0 सिविल लाइन थाना क्षेत्र का मामला

कोरबा, सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेदरकोना में रहने वाली रेशमी पाटले  11 अक्टूबर से लापता है परिजनों ने घटना की रिपोर्ट सिविल लाइन थाना रामपुर में दर्ज कराया है पुलिस मामले में अपराध दर्ज कर लापता नवविवाहिता की पतासाजी शुरू कर दी है जानकारी के अनुसार 3 वर्ष पूर्व रेशमी पाटले का विवाह जांजगीर जिला के रहने वाला ग्राम बेलटुकरी निवासी विकास पाटले के साथ हुआ था विवाह के कुछ दिनों के बाद से ही पति पत्नी वह ससुराल पक्ष के सदस्यों द्वारा  रेशमी पाटले के साथ मारपीट सहित किसी बात को लेकर प्रताड़ित करने लगे कई बार मारपीट की घटना भी हो चुकी है नव विवाहित घटना की जानकारी मायके पक्ष को भी दी थी लेकिन मायके पक्ष की समझाइए के बाद के वापस अपनी ससुराल चली गई थी इसके बाद फिर से ससुराल पक्ष द्वारा उसके साथ मारपीट करने लगे और किसी बात को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिए लापता के दो दिन पूर्व विवाहित अपनी मायके आई थी इसके बाद फिर वह ससुराल चली गई ससुराल पहुंचने के बाद एका – एक नव विवाहित लापता हो गई

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घटना दिनांक 11 अक्टूबर  को रेशमी पाटले  अपने बच्चे को साथ लेकर ग्राम बेदरकोना आये थें। रेशमी पाटले की मां सीमा  पाटले ने बताया कि तब भी मेरे दमाद मेरी पुत्री के साथ शराब पीकर गाली गालौच और मारपीट किया है। और तुम्हें नही रखूंगा कहकर अपनी पत्नी को छोड़ दिया और अपने 2 वर्ष के बच्चे को लेकर ग्राम बेलटुकरी चला गया। तब हम लोग अपनी बच्ची को पहुंचाने उसके ससुराल ग्राम बेलटुकरी गये थे और घर वापस आ गये। तब मेरी पुत्री फोन करके बतायी कि आपके दमाद विकास पाटले मेरे को बहुत मारपीट कर रहा है। और बोल रहा है कि मैं तुम्हें नहीं रखूंगा यहां क्यूं आयी हो।

विकास ने फोन करके रेशमी पाटले की मां को  बताया कि आपकी पुत्री दिनांक 12 अक्टूबर  को अपने ससुराल बेलटुकरी से सुबह 10 बजे से कहीं लापता हो गयी नव  विवाहिता की मां ने बताया कि उसके बाद हमारे द्वारा बहुत खोजबीन करने पर यह पता नहीं चला की मेरी पुत्री रेशमी पाटले कहां हैं। उसके बाद पुनः आज मेरे दमाद ने दिनांक 13 अक्टूबर  को फोन करके हम लोगों बोल रहा था कि सुबह 6:30 बजे बेलटुकरी जंगल में आपकी बेटी फांसी लगाके मर चुकी है। आप सभी आ जावों और उनको माटी दे दो। करके बोला जा रहा था। हम लोग अपनी पुत्री के बारें पता करने ग्राम बेलटुकरी गये थें। तब वहां मेरी पुत्री नही मिली। और उसके संबंध में पूछने पर मेरे दमाद तथा उसके घर वालों ने गोलमोल बाते कर रहे है। और सही जानकारी नहीं दे रहे है। हम लोग को संदेह है कि मेरी पुत्री के साथ मेरे दमाद और उसके घर वाले कहीं अप्रिय घटना कारित कर दिये हो । फिलहाल नव विवाहिता के परिजनों ने सिविल लाइन थाना में रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है 

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button