Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने टी. पी. नगर कोरबा में शीतल शरबत मंदिर का किया शुभारंभ

    April 19, 2026

    कोरबा में पहली बार होगा श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दिव्य दर्शन एवं “सोमनाथ की अनकही कथा” का भव्य आयोजन

    April 18, 2026

    निशुल्क शीतल शरबत वितरण का पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल कल करेंगे शुभारंभ

    April 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, April 20
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»चौथी बार मिला जय सिंह को कांग्रेस से टिकट , कहा- चुनाव तो अभी आया है, मै तो 12 माह लड़ता हूं चुनाव, रहता हूं जनता के बीच
    कोरबा

    चौथी बार मिला जय सिंह को कांग्रेस से टिकट , कहा- चुनाव तो अभी आया है, मै तो 12 माह लड़ता हूं चुनाव, रहता हूं जनता के बीच

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaOctober 15, 2023
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा,कांग्रेस द्वारा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने के बाद राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया। सभी मंत्रियों के टिकट कांग्रेस ने फाइनल किये हैं.
    जिसमें कोरबा विधायक और राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी शामिल हैं. जयसिंह ने टीपी नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय में मीडिया को संबोधित किया.
    उन्होंने कहा कि मैने पिछले 3 चुनाव लगातार जीते हैं. पार्टी ने मुझ पर चौथी बार भरोसा जताया है. इसके लिए मैं केंद्रीय नेतृत्व का प्रति आभार प्रकट करता हूं. पहली बार मैं कुछ 587 वोट से चुनाव जीता था. दूसरी बार 14000 और तीसरी बार 11000. यह सब मिलाकर लगभग 27000 वोट होते हैं. इस बार इन तीनों चुनाव को मिलाकर 30000 वोट के अंतर से चुनाव, मैं जनता को यह बताऊंगा जो हमारी सरकार ने 5 साल में कितना काम किया है. गरीब से लेकर युवाओं तक और शहर का सौंदरीकरण से लेकर मेडिकल शिक्षा और अंग्रेजी माध्यम की स्कूली शिक्षा तक, जो काम किए हैं. वह जनता को बताऊंगा, जनता के दुख दर्द को सुनेंगे उन्हें समझेंगे.

    जब मरवाही का प्रभारी बना, तब भी बता दिया था जीत का अंतर :

    चुनाव प्रचार और इसमें प्रदर्शन को लेकर किए गए एक सवाल के जवाब में जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि जब मुझे संगठन ने मरवाही विधानसभा में उप चुनाव का प्रभारी बनाया था. तब भी मैंने पहले बता दिया था कि हम 30000 वोटो से चुनाव जीतेंगे और हम 38000 वोटो से चुनाव जीते थे. इस बार की जो मेरी तैयारी है, मैंने जो काम किए हैं. कोरबा में 1320 मेगावाट का पवार प्लांट लगने जा रहा है. बालको के स्मेल्टर का विकास होगा जिससे बड़ी तादात में लोगों को रोजगार मिलेगा. इसमें अलावा फिर चाहे वह कोरबा में मेडिकल कॉलेज खुलवाने का काम हो, या 7 से ज्यादा अंग्रेजी माध्यम आत्मानंद स्कूल का हों, या फिर कोरबा विधानसभा में लगभग 10,000 लोगों को पट्टे का वितरण हो. प्रदेश में सर्वाधिक लोगों को पट्टा मेरे ही विधानसभा में मिला है. सालों से सार्वजनिक उपक्रमो की भूमि पर बसे लोग कोरबा विधानसभा में सर्वाधिक पट्टा मिला है. मानिकपुर पोखरी, अशोक वाटिका के विकास के साथ ही हर घर में नल कनेक्शन. कोरबा में सड़कों का जाल बिछाया जाना, एसईसीएल से 300 करोड रुपए लाकर जिला के विकास में खर्च करवाने. इन सब काम के बदौलत पर इनके आधार पर हम जनता से वोट मांगेंगे

    अंग्रेजों के जमाने के कई नियम खत्म किये :

    मंत्री ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां बताते हुए कहा है कि जब मैं राजस्व मंत्री बना, मुझे यह विभाग मिला तब भी बड़ी चुनौती थी. लोग कहते थे कि इस विभाग में ज्यादा काम नहीं कर पाएंगे, लेकिन मैंने दिखाया कि राजस्व विभाग में रहकर भी किस तरह से काम किया जा सकता है. 100 से ज्यादा तहसीलों का गठन किया, जो पटवारी लोगों को 2 महीने तक नहीं मिलते थे. अब आधे घंटे के भीतर तहसीलदार मिल जाते हैं. अंग्रेजों के जमाने के कई राजस्व के जटिल नियम थे. जिन्हें विलोपित किया. जनता के हित में ढेर सारे काम किए. इसके आधार पर ही अब हम चुनाव में वोट मांगेंगे.

    नया ट्रांसपोर्ट नगर बनाने का मेरा वादा :

    नया ट्रांसपोर्ट नगर का मुद्दा कोरबा में बेहद अहम है. कुछ दिनों पहले विपक्षी जयसिंह पर यह वादा अधूरा रहने का आरोप लगा रहे थे. इस सवाल का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि तब कोरबा में एक निष्क्रीय कलेक्टर की पदस्थापन थी. जिसे बिलासपुर से चुनाव आयोग ने निष्क्रियता के कारण ही हटा दिया है. इसी कलेक्टर के साथ मिलकर बीजेपी के लोगों ने पेंच फंसा दिया था. कलेक्टर ने तब नया ट्रांसपोर्ट नगर के स्थल को परिवर्तित करने का काम किया. इस विवाद में में ही नया ट्रांसपोर्ट नगर का पेंच फंस गया.
    भाजपा के लोगों की भी इसमें संदिग्ध भूमिका रही. लेकिन मेरा वादा है कि नया ट्रांसपोर्ट नगर जिस जगह पर प्रस्तावित थी उसी स्थान पर उसे बनाएंगे

    महिलाओं को मिलेगा अधिक से अधिक टिकट :

    टिकट वितरण में महिलाओं की भागीदारी के प्रश्न पर मंत्री ने कहा कि पहली सूची फिलहाल जारी हुई है. जिसमें सभी मंत्री और जो सबसे मजबूत कैंडिडेट थे
    उन्हें टिकट दिया गया है। कांग्रेस द्वारा कराये गए सर्वे और जो पर्यवेक्षक थे, उनकी रिपोर्ट के आधार पर फिलहाल जो सबसे मजबूत कैंडिडेट हैं.उन्हें टिकट दिया गया है. जिनमें मेरा भी नाम शामिल है. दूसरे चरण में जो टिकट जारी होगा, कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं को हमेशा सम्मान किया है. हम अधिक से अधिक महिलाओं को टिकट देंगे. भाजपा के लोग केवल बात करते हैं. लेकिन वास्तव में महिलाओं का सम्मान कांग्रेस पार्टी में है. भाजपा की तुलना में हम ज्यादा महिला कैंडिडेट को टिकट देंगे।

    सोमवार से शुरू करेंगे प्रचार अभियान :

    चुनाव में किन मुद्दों पर वोट मांगेंगे इस प्रश्न के जवाब में मंत्री ने कहा कि मेरे पास कोई मुद्दा नहीं है और बाकी लोग चुनाव आने के पहले चुनाव लड़ते हैं. लेकिन मैं 12 महीने तैयार रहता हूं, साल भर जनता के बीच रहकर उनके काम करता रहता हूं. अब केवल मुझे जाकर उनसे निवेदन करना है, जो काम मैंने किए हैं. वह उन्हें बताऊंगा, जनता का दुख दर्द सुनूंगा और उनके समाधान का भी प्रयास करूंगा. कोरबा माँ सर्वमंगला की नगरी है. यहीं माथा टेककर सोमवार के सुबह से मैं अपना चुनाव प्रचार अभियान सुरु करूंगा. सभी क्षेत्रों का दौरा करूंगा.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने टी. पी. नगर कोरबा में शीतल शरबत मंदिर का किया शुभारंभ

    April 19, 2026

    कोरबा में पहली बार होगा श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दिव्य दर्शन एवं “सोमनाथ की अनकही कथा” का भव्य आयोजन

    April 18, 2026

    निशुल्क शीतल शरबत वितरण का पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल कल करेंगे शुभारंभ

    April 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने टी. पी. नगर कोरबा में शीतल शरबत मंदिर का किया शुभारंभ

    By Ramesh VermaApril 19, 20260

    कोरबा ,कांग्रेस कार्यालय टी. पी. नगर कोरबा के सामने शीतल शरबत का विधिवत शुभारंभ पूर्व…

    कोरबा में पहली बार होगा श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दिव्य दर्शन एवं “सोमनाथ की अनकही कथा” का भव्य आयोजन

    April 18, 2026

    निशुल्क शीतल शरबत वितरण का पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल कल करेंगे शुभारंभ

    April 18, 2026

    कोरबा-कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग-130 पर भीषण सड़क हादसा-बाल-बाल बचे लोग, 3 ट्रैलर और कार टकराई आपस में

    April 18, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,727)
    • छत्तीसगढ़ (161)
    • दुनिया (25)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.