Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बालको की बढ़ती भूमिका

    August 24, 2026

    जिला अस्पताल पार्किंग में वाहन नहीं सुरक्षित, चोरी की घटनाओं से बढ़ी चिंता

    August 24, 2026

    ड्रीम इंडिया स्कूल में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 25
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»हजारों महिलाओं ने किया भाजपा प्रवेश
    कोरबा

    हजारों महिलाओं ने किया भाजपा प्रवेश

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaOctober 13, 2023
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link


    कोरबा, भारतीय जनता पार्टी के कोरबा विधानसभा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन का अपने पूरे विधानसभा में चुनावी दौरा चल रहा है। इसी क्रम में आज लखन लाल देवांगन अपने समर्थकों के साथ बालको नगर पहुंचे। जहां वार्ड क्रमांक 40 नेहरू नगर एवं वार्ड क्रमांक 41 परसा भाटा में उन्होंने सभाएं ली एवं जनता को संबोधित किया। दोनों ही जगह सभाओं के दौरान हजारों महिलाओं ने नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा की नीति रीति से प्रभावित हो भगवा गमछा धारण कर भाजपा की सदस्यता हासिल की। सभाओं के दौरान लखन लाल देवांगन ने वर्तमान सरकार की कमियों को गिनाते हुए वर्तमान विधायक पर खूब बरसे। उन्होंने कहा कि पिछले 15 साल से एक ही व्यक्ति विधायक बन रहा है। लेकिन विधानसभा क्षेत्र में कहीं भी विकास के कार्य नहीं हुए। इससे ज्यादा विकास के कार्य तो मैंने महापौर के पद पर रहते हुए कर दिया था। जगह-जगह सड़के, नालियां, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था हमने की। कांग्रेस के विधायक ने भ्रष्टाचार कर 15 साल में अरबों करोड़ों रुपए की संपत्ति एकत्रित कर ली, कई सौ एकड़ जमीन खरीद लिए। इस बार जन बल का समर्थन कर कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें। सभा के दौरान नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने कहा कि लखन लाल देवांगन जब महापौर थे तब उनके द्वारा हर क्षेत्र में विकास के कार्य से कोरबा को नई पहचान मिली इस बार भाजपा ने कोरबा को एक ऐसा प्रत्याशी दिया है, जो कि भले ही आर्थिक रूप से कमजोर हो परंतु स्वभाव और अपनी कार्यशैली से ईमानदार है। इसलिए आप सभी से आग्रह है की कमल छाप पर बटन दबाकर भाजपा को विजयी बनाएं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बालको की बढ़ती भूमिका

    August 24, 2026

    जिला अस्पताल पार्किंग में वाहन नहीं सुरक्षित, चोरी की घटनाओं से बढ़ी चिंता

    August 24, 2026

    ड्रीम इंडिया स्कूल में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

    August 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बालको की बढ़ती भूमिका

    By Ramesh VermaAugust 24, 20260

    कोरबा,छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास की कहानी में कुछ संस्थानों का योगदान केवल उनके उत्पादन आंकड़ों…

    जिला अस्पताल पार्किंग में वाहन नहीं सुरक्षित, चोरी की घटनाओं से बढ़ी चिंता

    August 24, 2026

    ड्रीम इंडिया स्कूल में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

    August 23, 2026

    शोक समाचार : सहदेव पाल का निधन, कल अन्त्येष्टि

    August 21, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,898)
    • छत्तीसगढ़ (168)
    • दुनिया (28)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.