कोरबा

आम आदमी पार्टी गारंटी सभा का आयोजन

0 पंजाब कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा का बाइक रैली निकालकर किया गया भव्य स्वागत

औद्योगिक उपक्रमों में स्थानीय बेरोजगारों की हो रही उपेक्षा : विशाल केलकर

कोरबा,10 अक्टूबर को आम आदमी पार्टी कोरबा के द्वारा बालको नगर रामलीला मैदान में गारंटी सभा का आयोजन किया गया l जहां बतौर मुख्य अतिथि पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री अमन अरोरा शामिल हुए l कोरबा युथ विंग के द्वारा सीएसईबी चौक से बालको नगर तक बाइक रैली निकालकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया l बालको नगर में आयोजित गारंटी महासभा में, आम आदमी पार्टी कोरबा विधानसभा प्रत्यासी विशाल केलकर ने इस अवसर पर स्थानीय बेरोजगारों का मुद्दा उठाया l वहीं अमन अरोड़ा ने आम आदमी पार्टी सरकार के द्वारा चलाए जा रहे, दिल्ली व पंजाब में जनकल्याणकारी योजनाओं का बखान किया l आभार प्रदर्शन जिला सचिव शत्रुघन साहू के द्वारा किया गया l मंच का संचालन संतोष सिंह ने किया गया l इस अवसर पर महिला विंग अध्यक्ष प्रतिमा सिन्हा , एस टी विंग अध्यक्ष जलाल राठिया ,तमाम ब्लॉक अध्यक्ष सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता , पदाधिकारी व गणमन नागरिकों की उपस्थिति रही l

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button