कोरबा

जिम में हुए चोरी का सम्पूर्ण मशरूका बरामद,आरोपी गिरफ्तार


कोरबा , कोरबा जिला अंतर्गत प्रार्थी प्रदीप श्रीवास कोरबा चौकी उपस्थित आकर प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया कि 07 अक्टूबर की शाम 07.00 बजे से 08 अक्टूबर की सुबह 08.00 बजे के मध्य एसईसीएल ग्राउंड जिम में लगे ताला को कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा तोड़कर अंदर प्रवेश कर सांउड सिस्टम, जिम का सामान डंबल छोटा बड़ा सहित कुल 20000 रूपये का मशरूका को चोरी कर ले गया है प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
        कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक यू. उदय किरण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा को अवगत करा आवश्यक निर्देश प्राप्त कर नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के पर्यवेक्षण तथा निरीक्षक रूपक शर्मा थाना प्रभारी कोतवाली एवं उप निरीक्षक प्रेमचंद साहू के कुशल नेतृत्व में विवेचना आरंभ किया गयी।
        विवेचना के दौरान कथित आरोपीयान के कब्जे से उक्त चोरी गये मशरूका को बरामद का आरोपीयान एवं विधि से संघर्षरत् बालक को धारा सदर में विधिवत् गिर0 / निरूद्ध कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक प्रेमचंद साहू, प्रआर. राजेन्द्र राय, आरक्षक प्रदीप राठौर, कृष्णा पटेल, संजय रात्रे, गंगाराम डांडे, सैनिक राजेश कुमार दुबे का विशेष योगदान रहा।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button