कोरबा

आचार संहिता लागू होते ही यातायात पुलिस एक्शन मोड पर ,चौक – चौराहे पर हो रही है ताबड़तोड़ कार्रवाई , मचा  हड़कंप, देखें वीडियो

कोरबा। आचार संहिता लगने के साथ ही कोरबा पुलिस कप्तान यू. उदय किरण के निर्देशन में ट्रैफिक डीएसपी शिवचरण सिंह परिहार के मार्गदर्शन में एएसआई मनोज राठौर के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस की टीम ताबड़तोड़ कार्यवाही में जुटी है।

मॉडिफाई साइलेंसर व प्रेशर हार्न लगाकर बुलेट चलाने वालों पर कार्यवाही के बाद आज शाम ब्लैक फिल्म लगे चार पहिया वाहनों की धरपकड़ की गई। जिनपर 2-2 हजार रुपए चालान के साथ ही 8 वाहनों से ब्लैक फिल्म उतारते हुए 16 हज़ार रूपए का जुर्माना वसूला गया।

एएसआई मनोज राठौर ने बताया कि इस तरह का कार्रवाई लगातार होती रहेगी और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी लगातार की जाएगी वही चौक चौराहा पर वाहनों की सघन जांच होती रहेगी आज एका -एक कार्यवाही से आज जिले में हड़कंप मच गया है

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button