
कोरबा, पीजी कॉलेज के सामने स्थित ड्रीम इंडिया स्कूल में रक्षाबंधन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्षाबंधन के पावन पर्व की खुशियां साझा कीं। विद्यार्थियों ने अपने-अपने घर से राखी के लिए सामग्री लेकर विद्यालय पहुंचे थे और विद्यालय में ही रखी बनाकर रक्षाबंधन पर्व को मनाया


इस अवसर पर विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को राखी बांधकर भाईचारे, प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया। विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल रहा और बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भागीदारी निभाई।
विद्यालय की प्राचार्य मीनाक्षी जायसवाल ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन पर्व के महत्व की जानकारी देते हुए बताया कि यह पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए आपसी प्रेम, सम्मान और सामाजिक एकता बनाए रखने का संदेश दिया।
















