कोरबा

ढाबों में आबकारी की दबिश, देशी व महुआ शराब सहित तीन चढ़े हत्थे, भेजे गए जेल

कोरबा ,प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होते ही आबकारी विभाग की टीम ने कार्रवाई तेज कर दी है। टीम ने पहले ही दिन कोयलांचल क्षेत्र के ढाबों में दबिश दी। इस दौरान तीन आरोपी 75 पाव देशी व 8 लीटर महुआ शराब सहित पकड़े गए। मामले में आबकारी एक्ट के तहत कारवाई कर जेल दाखिल कराया गया है।

कलेक्टर सौरभ कुमार ने अवैध शराब सहित मादक पदार्थों के बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए थे । उनके निर्देश पर आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त सौरभ बख्शी ने संयुक्त टीम गठित कर दी थी। यह टीम जिले के सभी वृत्तों में छापामार कार्रवाई कर अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने में जुटी रही । 9 अक्टूबर से प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू हो गया है। इसके साथ ही आबकारी की टीम ने नशे के गोरख धंधे पर रोक लगाने अभियान तेज कर दी है । इसी कड़ी में आबकारी उप निरीक्षक डॉक्टर सुकांत पांडे और उनकी टीम को सफलता हाथ लगी है।टीम ने दीपका क्षेत्र के सिरकी मोड के समीप चलने वाले ढाबों में छापामार कार्रवाई की । जब टीम ने ढाबों की तलाशी ली तो अवैध शराब बेचे जाने का खुलासा हो गया । टीम ने जहां ढाबा में शराब बेच रहे सागर नामक युवक को 45 पाव देसी मदिरा के साथ पकड़ा है, वहीं रामचंद्र जायसवाल और धर्मेंद्र जायसवाल से 30 पाव देशी तथा 8 लीटर महुआ शराब बरामद की है । मामले में तीनों आरोपियों को आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जेल दाखिल कराया गया है। इस कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक डॉक्टर सुकांत पांडे के नेतृत्व में मुख्य आरक्षक अजय तिवारी, राजीव जायसवाल, सीमोन मिंज, एवं दसराम सिदार की सराहनीय भूमिका रही।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button