बच्चों ने स्कूल में लगाए स्टॉल, छात्र-छात्राओं सहित शिक्षक शिक्षिकाओं ने की खरीदारी

0 आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित

कोरबा, शहर के कोसाबाड़ी मार्ग में स्थित पीजी कॉलेज के सामने ड्रीम इंडिया स्कूल में 30 सितंबर दिन शनिवार को स्कूल में बच्चों ने स्टॉल लगाया स्टॉल में बच्चों ने राशन सामग्री फल सब्जी रखकर आत्मनिर्भर का पाठ सीखा । कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने स्टॉल लगाकर आयोजन किया है, जिसमें बड़ी संख्या में स्कूल के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे। बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह आयोजन किया गया जिसके माध्यम से लोगों को भी आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों को सिखाया गया कि कैसे समान बेचा जाएगा और खरीदी की जाएगी सभी प्रकार की गतिविधियां शिक्षिकाएं द्वारा बताई गई बच्चों ने भी इस आयोजन का भरपूर आनंद उठाया

0 आत्मनिर्भरता का पाठ सीखने के लिए आयोजन
ड्रीम इंडिया स्कूल में बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह आयोजन किया गया आयोजन में सभी बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया । स्कूल के प्रांगण में सजावट कर कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की सामग्री को बेचने के स्टाल लगाए गए है जिन्हें देखकर लोग प्रभावित भी हुए हैं। विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर श्वेता पाठक बताते हैं कि बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से इस तरह का आयोजन किया गया है। इस पर खुद बच्चों ने खानपान की वस्तुओं की स्टॉल लगाने के साथ-साथ गेम्स आदि के भी स्टॉल लगाए हैं।




