Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    बालको के पोषण माह अभियान से बाल पोषण के प्रति बढ़ी सामुदायिक जागरूकता

    October 13, 2026

    एनकेएच सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने पूरे किए सेवा के 12 वर्ष, केक काटकर मनाई वर्षगांठ

    October 13, 2026

    माइंस में चल रही MP की स्टाफ बस पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 50 हजार का चालान वसूला

    October 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 15
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»धरना स्थल पहुंचकर एनटीपीसी के भू-विस्थापितों को राजस्व मंत्री ने दिया समर्थन, दोनों एसडीएम को दिए निर्देश, आंदोलनकारियों ने कहा- जागी नई उम्मीद
    कोरबा

    धरना स्थल पहुंचकर एनटीपीसी के भू-विस्थापितों को राजस्व मंत्री ने दिया समर्थन, दोनों एसडीएम को दिए निर्देश, आंदोलनकारियों ने कहा- जागी नई उम्मीद

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaSeptember 22, 2023
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    0 पुनर्वास ग्राम कोहड़िया में निवासरत भू- विस्थापित 150 दिन से कर रहे आंदोलन

    0 एनटीपीसी प्रबंधन पर वादाखिलाफी का आरोप, जमीन के बदले मुआवजा और नौकरी की मांग

    कोरबा, जमनीपाली स्थित 2600 मेगावाट के एनटीपीसी पावर प्लांट से प्रभावित भू विस्थापित 150 दिन से आंदोलन कर रहे हैं। शुक्रवार को राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल शहर के आईटीआई, रामपुर स्थित तानसेन चौक पहुंचे। जहां विस्थापित धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने पावर प्लांट प्रभावितों को अपना समर्थन दिया। मौके पर कोरबा और कटघोरा दोनों अनुभाग के एसडीएम भी मौजूद थे। जिन्हें राजस्व मंत्री ने विस्थापित, एनटीपीसी प्रबंधन व प्रशासन की उपस्थिति में त्रिपक्षीय वार्ता आयोजित करने के निर्देश दिए। यह भी कहा कि मामले को समझकर समस्या का निराकरण किया जाए। भू- विस्थापितों की मांग को संवेदनशीलता से संज्ञान में लिया जाए। मौके पर मौजूद आंदोलनरत भू- विस्थापित मंत्री को अपने बीच पाकर काफी उत्साहित थे। जिन्होंने कहा कि हम मंत्री के समर्थन का स्वागत करते हैं। अब एक नई उम्मीद जगी है कि 1978-79 से जो मांगे लंबित हैं। उसे पूरा किया जाएगा और कार्यवाही जरूर होगी।

    जिनकी जमीन गई उन्हें मिलना चाहिए मुआवजा, नौकरी :

    भू -विस्थापितों को समर्थन देने स्थल पर पहुंचे मंत्री अग्रवाल ने कहा कि एनटीपीसी प्लांट से प्रभावित चारपारा कोहड़िया के ग्रामीण कई महीनों से आंदोलन कर रहे हैं इन्हें अपना समर्थन दिया है। मौके पर कोरबा और कटघोरा दोनों क्षेत्रों के एसडीएम को बुलाया है। मैंने इन्हें निर्देश दिया है कि जो भी हो सकता है इन्हें अविलंब दिलवाएं। नौकरी पुनर्वास और मुवावजे की मांग सालों से लंबित है। जब एनटीपीसी का पावर प्लांट 1980 के दशक में लगा, तब किसानों के जमीनों का अधिग्रहण हुआ था। यह मामला 40 साल पुराना है, बीच में ऐसा भी हुआ की सीपत के प्रभावितों को कोरबा के एनटीपीसी पावर प्लांट में पदस्थ कर दिया गया, जिसका हमने तभी विरोध किया था। इसलिए कोरबा के जो प्रभावित है जिनकी जमीन गई है, उन्हें नौकरी मुआवजा मिलना चाहिए इसके लिए आवश्यक निर्देश दिये हैं।

    एनटीपीसी कर रहा वादा खिलाफी, जगी उम्मीद :

    भू- विस्थापित लक्ष्मण लाल केवट ने बताया कि हम 22 अप्रैल से आंदोलन कर रहे हैं। आज हमारे धरना प्रदर्शन का 154 दिन है। आज हमारे बीच क्षेत्र विधायक और मंत्री जयसिंह अग्रवाल आए। जिन्होंने हमें समर्थन दिया है, हम उनके समर्थन का स्वागत करते हैं। मंत्री ने संज्ञान में लिया वरना एनटीपीसी ने हमारे साथ जिस तरह का रवैया अपनाया है वह बेहद पीड़ादायी है। लगातार धोखाधड़ी कर रहे हैं ,आज मंत्री ने दोनों एसडीएम को सहयोग करने को कहा है ,जिससे उम्मीद जगी है कि कुछ ना कुछ होगा। एसडीएम से भी हमारा सहयोग करने को कहा है और हम चाहते हैं कि जो प्रकरण हमारे नौकरी पुनर्वास और मुआवजा को लेकर लंबित है उनकी अच्छे से जांच हो जाए। हमारे पास सारे तथ्य मौजूद हैं और यदि ठोस तरीके से जांच होगी ,हमारी बातों को सुना जाएगा तो निश्चित तौर पर हमारी समस्या का समाधान होगा।

    लखन लाल देवांगन के मोहल्ले से ताल्लुक रखते हैं विस्थापित:

    यह बताना भी जरूरी है कि जो विस्थापित 154 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। लखन लाल देवांगन के मोहल्ले के निवासी हैं। लेकिन भाजपा प्रत्याशी ने उनकी कभी भी सुध नहीं ली। चारपारा कोहड़िया के लगभग 300 परिवार एनटीपीसी पावर प्लांट से प्रभावित हैं। विस्थापितों का आरोप है कि एनटीपीसी प्रबंधन ने भूमि अधिग्रहण के वक्त कई वादे किए थे। प्रत्येक परिवार के व्यक्ति को उनकी योग्यता के आधार पर रोजगार, पुनर्वास और मुआवजा प्रदान करने की बातें हुईं थी। लेकिन यह मांगे आज तक लंबित हैं। जबकि 40 साल में कई पीढ़ियां गुजर चुकी हैं।

    समस्या के निराकरण का करेंगे प्रयास : एसडीएम

    मौके पर पहुंचे कोरबा एसडीएम श्रीकांत वर्मा ने कहा कि एनटीपीसी पावर प्लांट से प्रभावित भू- विस्थापितों से चर्चा की है। मंत्री से भी आवश्यक निर्देश मिले हैं। जिसके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की ओर से समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    बालको के पोषण माह अभियान से बाल पोषण के प्रति बढ़ी सामुदायिक जागरूकता

    October 13, 2026

    एनकेएच सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने पूरे किए सेवा के 12 वर्ष, केक काटकर मनाई वर्षगांठ

    October 13, 2026

    माइंस में चल रही MP की स्टाफ बस पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 50 हजार का चालान वसूला

    October 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    बालको के पोषण माह अभियान से बाल पोषण के प्रति बढ़ी सामुदायिक जागरूकता

    By Ramesh VermaOctober 13, 20260

    कोरबा,वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने पोषण माह 2026…

    एनकेएच सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने पूरे किए सेवा के 12 वर्ष, केक काटकर मनाई वर्षगांठ

    October 13, 2026

    माइंस में चल रही MP की स्टाफ बस पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 50 हजार का चालान वसूला

    October 12, 2026

    कोरबा जिला जेल में 9 दिनों तक रहेगा भक्ति मय का माहौल, 22 बंदी रख रहे व्रत

    October 12, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    [email protected]

    Categories
    • Blog (55)
    • कोरबा (2,957)
    • छत्तीसगढ़ (169)
    • दुनिया (28)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.