नगर पालिका निगम के वार्ड क्रमांक 33 रामपुर बस्ती सामुदायिक भवन के पंडाल बने आकर्षण का केंद्र, दर्शन के लिए श्रद्धालु की पहुंच रही भीड़


कोरबा , ( खबर ऊर्जा ) 19 सितंबर से भगवान गणेश जगह-जगह पंडालो में विराजमान हो गए हैं सिध्दीविनायक भगवान गणेश के पूजन का महापर्व गणेशोत्सव यहां हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। मंगलवार को लंबोदर की गाजे बाजे के साथ स्थापना हुई साथ यहां जगह जगह पूजन, भजन आरती का सिलसिला शुरू हो गया है।

शहर के कई प्रमुख स्थानों पर भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गई है। इस वर्ष नगर पालिका निगम के वार्ड क्रमांक 33 रामपुर बस्ती के सामुदायिक भवन में भव्य पंडाल बनाया गया है जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है 2 वर्ष कोरोना के चलते यहां भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित नहीं की गई थी इस वर्ष भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई है

गणेश उत्सव समिति के अध्यक्ष रमेश वर्मा ने बताया कि इस बार पंडाल को एक नया रूप दिया गया है जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है पंडाल को बनाने के लिए समिति के सदस्य अविनाश यादव ,विक्रम पटेल, ईश्वर राजू साहू ,भागीरथी खरवार, कृष्णा साहू ,भूपेंद्र एवं अन्य सदस्यों ने भरपूर सहयोग दिया
इनमे सार्वजनिक नवयुवक गणेश उत्सव समिति द्वारा बनाया गया भव्य पंडाल व गणेश की प्रतिमा की विशाल प्रतिमा भक्तो के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। श्रद्धालुओं ने प्रतिमा को प्र खूब सराही जा रही है। इसके अलावा श्रद्धालुओं ने भी घरों पर प्रतिमाएं स्थापित कर पूजन शुरू किया है।





