कोरबा

कोरबा जिला जेल के कैदी इस बार भी बहनों से नहीं बंधवा पाएंगे राखी ,आई फ्लू का संक्रमण फैलने की आशंका


कोरबा ,कोरबा जिला जेल में कैद भाई अपनी बहनों के हाथों से इस बार भी राखी नहीं बंधवा पाएंगे. दरअसल, जिला जेल के अंदर आई फ्लू का संक्रमण फैलने की वजह से परिजनों जेल के अंदर आने पर पाबंदी लगाई गई है.
जिला जेल में राखी जैसे त्योहार पर मेले जैसा माहौल हो जाता है, सैकड़ों की संख्या में बहन सहित अन्य परिजन अपने कैदी भाइयों को राखी बांधने पहुंचती है, और बातचीत कर दुख-सुख बांट लेती हैं. इस अवसर के लिए जेल प्रशासन भी अपनी ओर से पूरी व्यवस्था रखता है. लेकिन इस बार राखी पर परिजनों के अंदर आने पर मनाही है, लिहाजा राखी लेकर पहुंची बहनें लिफाफे में राखी भेंज रही हैं, वहीं पत्र के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त कर रही हैं. तमाम लिफाफों को डिब्बों में एकत्रित किया जा रहा है.लगातार चार साल से पाबंदी
बता दें यह लगातार चौथा साल है, जब बहनें जिला जेल कोरबा में कैद भाइयों को राखी नहीं बांध पा रही हैं. इस साल को छोड़कर बीते तीन सालों तक कोरोना संक्रमण की वजह से कैदी भाइयों से बहनों की मुलाकात पर प्रतिबंध लगाया गया था. कोरोना का असर खत्म होने के बाद इस बार बहनों को उम्मीद थी कि वे अपने भाइयों को राखी बांध पाएंगी, लेकिन उनकी आशा निराशा में तब्दील हो गई

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button