तालाब में नहाने गए युवक का कमल फूल की झाड़ियों में फंसा मिला शव
कोरबा, जिले के जामबाहर क्षेत्र में तालाब में नहाने गए युवक का कमल फूल की झाड़ियों में शव फंसा मिला। मृतक का नाम भोला सिंह धनुहार (29 वर्ष) बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मामला बालको नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, जामबाहर क्षेत्र में रहने वाला भोला सिंह धनुहार नामक युवक नहाने के लिए गांव के ही तालाब में गया था। उसके परिवार के बाकी सदस्य काम करने के लिए खेत में गए हुए थे। लेकिन तालाब में नहाने गए युवक का कमल फूल की झाड़ियों में शव फंसा मिला।
तालाब में उसकी लाश तैरती हुई देखकर अन्य लोगों ने परिजनों और पुलिस को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। भोला की लाश कमल की झाड़ियों के बीच फंसी हुई थी। ग्रामीणों की मदद से लाश निकलवाकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया। पुलिस ने बताया कि परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।




