Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    बालको के ‘क्वालिटी संकल्प’ के एक साल पूरे, गुणवत्ता उत्पादन हुआ उत्कृष्ट

    May 14, 2026

    ब्रेकिंग न्यूज़ खबर ऊर्जा – नगर निगम की घोर लापरवाही कूड़े के ढेर में मिला जन्म प्रमाण पत्र , देखिए वीडियो

    May 13, 2026

    यातायात पुलिस ने वाहन चालकों कि  एल्कोमीटर से  की जांच

    May 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 15
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत जिले में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन
    कोरबा

    मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत जिले में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaAugust 8, 2023
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link



    0 नोडल अधिकारियों को दिए गए दिशा-निर्देश
    शिलापलकम, पंचप्राण, वसुधा वंदन जैसे कार्यक्रमों से जुड़ेंगे जिलेवासी

    कोरबा ,मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत जिले में 09 अगस्त से 30 अगस्त तक शहरी क्षेत्र से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अभियान के लिए विभाग द्वारा तैयारी कर ली गई है। उल्लेखनीय है कि केंद्र एवं राज्य शासन के निर्देशानुसार देश की आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देश में मनाया जा रहा है। विगत दो वर्षाे से चल रहे इस कार्यक्रम का समापन मेरी माटी मेरा देश अभियान के रूप में होगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े वीरों का सम्मान करना जिन्होंने हमारे भविष्य के लिए अपना आज त्याग दिया। वीरों के सम्मान में कर्तव्य पथ दिल्ली में आजादी का अमृत महोत्सव स्मारक और एक अमृत वाटिका निर्मित कर देश के लिए सर्वाेच्च बलिदान देने वाले वीरों को सम्मानित किया जाएगा।
    कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने बताया कि मेरी माटी मेरा देश अभियान का आयोजन पूरे जिले में गरिमा के साथ संपन्न होगा और इसके लिए सभी तैयारियां कर ली गई है। उन्होंने बताया कि 9 से 15 अगस्त तक पंचायत एवं नगरीय निकाय क्षेत्रों में कार्यक्रम होंगे। 12 से 20 अगस्त तक जनपद स्तर के कार्यक्रम, 21 से 26 अगस्त तक स्थान की पहचान, कर्तव्य पथ पर स्मारक निर्माण 27 से 28 अगस्त युवा दल का दिल्ली पहुंचना एवं 29 से 30 अगस्त कर्तव्य पथ पर अंतिम कार्यक्रम के आयोजन में प्रधानमंत्री द्वारा अमृत वाटिका में पौधारोपण करते हुए आजादी का अमृत महोत्सव स्मारिका को राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा। कलेक्टर ने बताया कि कार्यक्रम के लिए जिला स्तर से लेकर विकासखंड स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर ली गई है एवं संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
    जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर मेरी माटी मेरा देश अभियान के दौरान शिलापलकम (शिला पट्टिका) की स्थापना की जाएगी, जिसमें देश के लिए सर्वाेच्च बलिदान देने वालों वीरों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जिन्होंने अपना बलिदान दिया, देश की रक्षा से जुड़े हुए जवानों और केंद्रीय अर्धसैनिक बल और राज्य पुलिस बल से जुड़े हुए जवानों ने जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी उनका नाम इस शिलापलकम में रहेगा। इस शिलापलकम का लोकार्पण अगस्त महीने में 9 से 15 अगस्त 2023 के मध्य प्रत्येक ग्राम पंचायतों में किया जाएगा। कार्यक्रम में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान का गायन होगा और इसमें प्रधानमंत्री द्वारा दिया गए संदेश उल्लेखित होगा। शिलापलकम की स्थापना महात्मा गांधी नरेगा योजना अंतर्गत निर्मित अमृत सरोवर के पास की जाएगी तथा जिन ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर नहीं है वहां पर पंचायत भवन अथवा शाला भवनों में किया जाएगा। श्री विश्वदीप ने बताया कि इसी तरह पंचप्राण की शपथ एवं सेल्फी कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक ग्राम पंचायत में होगा। कार्यक्रम में भाग लेने वाले मुट्ठी भर मिट्टी या मिट्टी का दिया हाथ में लेकर पंचप्राण की शपथ लेंगे। उन्होंने बताया कि वसुधा वंदन कार्यक्रम का आयोजन भी होगा। जिसमें ग्राम पंचायत के द्वारा 75 पौधों का रोपण किया जाएगा यह पौधरोपण 75 साल के स्वतंत्रता के उपलक्ष्य में ग्राम पंचायतों में होगा। वृक्षारोपण कार्यक्रम के लिए वन विभाग एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा नर्सरी के माध्यम से पौधों की व्यवस्था की जाएगी। प्रत्येक पंचायतों में कार्यक्रम के समय स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीरो के परिवारों को स्थानीय परंपरा के अनुसार सम्मानित किया जाएगा। वसुधा वंदन के साथ वीरों का वंदन होगा इस दौरान ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान गाया जाएगा। आजादी का अमृत महोत्सव के समापन अवसर पर 30 अगस्त को कर्तव्य पथ पर अमृत वाटिका में पौधारोपण के साथ प्रधानमंत्री द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव स्मारिका राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    बालको के ‘क्वालिटी संकल्प’ के एक साल पूरे, गुणवत्ता उत्पादन हुआ उत्कृष्ट

    May 14, 2026

    ब्रेकिंग न्यूज़ खबर ऊर्जा – नगर निगम की घोर लापरवाही कूड़े के ढेर में मिला जन्म प्रमाण पत्र , देखिए वीडियो

    May 13, 2026

    यातायात पुलिस ने वाहन चालकों कि  एल्कोमीटर से  की जांच

    May 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    बालको के ‘क्वालिटी संकल्प’ के एक साल पूरे, गुणवत्ता उत्पादन हुआ उत्कृष्ट

    By Ramesh VermaMay 14, 20260

    कोरबा, वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने ‘क्वालिटी संकल्प’…

    ब्रेकिंग न्यूज़ खबर ऊर्जा – नगर निगम की घोर लापरवाही कूड़े के ढेर में मिला जन्म प्रमाण पत्र , देखिए वीडियो

    May 13, 2026

    यातायात पुलिस ने वाहन चालकों कि  एल्कोमीटर से  की जांच

    May 13, 2026

    मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार कृष्ण दास पहुंचे कोरबा, बदलते दौर में पत्रकारिता पर दिया व्याख्यान

    May 13, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,753)
    • छत्तीसगढ़ (163)
    • दुनिया (25)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.