कोरबा

सर्पदंश से महिला एवं मासूम की मौत


बालकों का कटघोरा थाना क्षेत्र की घटना

कोरबा, दो अलग-अलग घटनाक्रमों में गत रात्रि सोते वक्त एक महिला व एक मासूम को जहरीले सर्प ने डंस कर मौत के घाट उतार दिया। बालको नगर थानांतर्गत डोंगाघाट बस्ती निवासी सुमन बाई उम्र 29 पति श्याम सिंह को 2 बजे रात्रि के लगभग डंडा करैत सर्प ने डंस लिया। जिसकी जिला अस्पताल लाते वक्त मौत हो गई।
इसी तरह कटघोरा थाना के बड़े बांका निवासी राजकुमार पोर्ते की 3 वर्षीय पुत्री सीमा को भी घोड़ा करैत सर्प ने डंस लिया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button