कोरबा

पावर प्लांट की राख किसानों के लिए बनी मुसीबत


0 बारिश होते ही खेत के खेत हुए गायब

0 थरहा लेकर रोपा लगाने पहुंचे थे किसान

कोरबा , भिलाई खुर्द में बारिश के पानी से बहकर पावर प्लांट से उत्सर्जित राख किसानों के खेतों तक पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा हैं की किसान जब थरहा लेकर रोपा लगाने खेत पहुंचे, तो देखा पूरा खेत राखड़ से पट चुका है। मानो राखड़ ने उनके खेतों को निगल लिया हो।
बीते कुछ वर्षों से अवैध तरीके से राख को जहां-तहां फेंकने की समस्याओं से जूझ रहा है। अवैध रूप से कहींं भी राखड़ डंप कर दिया जाता है। जो गर्मी में धूल बनकर लोगों के फेफड़ों तक पहुंचता है तो बारिश में कीचड़ कर किसानों के खेतों को तबाह कर रहा है। आम नागरिक हों या किसान सभी इस राखड़ से काफी परेशान है।
नगर निगम के वार्ड क्रमांक 9 भिलाई खुर्द मुख्य मार्ग के किनारे संयंत्र से निकलने वाली राखड़ को अवैध रूप से डंप कर दिया गया था l जिसे लेकर राजस्व मंत्री ने भी प्रशासनिक अधिकारियों को फटकार लगाई थी। वहां से तत्काल राख हटाने के लिए निर्देशित किया था। उसके बावजूद आज दिनाक तक भी राखड़ उसी स्थान पर जस का तस है। लिहाजा पिछले दिनों लगातार हुई बारिश से राख बह कर किसानों के खेतों तक पहुंच गयी है। जिससे खेती-किसानी का कार्य करना बड़ा ही मुश्किल हो गया है। इसकी वजह से फसलों को नुकसान पहुंच रहा है।
भिलाई खुर्द के स्थानीय किसानो ने बताया कि खेत में चारों तरफ राखड़ जमा हो गया है। जिससे नई फसल नहीं लगा पा रहे हैं। चारों तरफ कीचड और दलदल हो गया है। बारिश के पानी में बह कर राखड़ खेतों में पहुंच रही है। खेत राखड़ से पट चुके है। लिहाजा इस वर्ष फसल नहीं लगा पाएंगे। फसल नहीं होने से इस वर्ष किसानों के सामने आजीविका का प्रबंध कर पाना मुश्किल हो जयेगा। जिसे देखते हुए किसानों ने मांग की है कि खराब फसलों का मुआवजा दिलाया जाए।
भिलाई खुर्द के एक किसान ने बताया की मेरे खेत के किनारे से लगे हुए टिकरा की जमीन में बिना अनुमति के अवैध रूप से राखड़ डंप किया जा रहा था। जिसका मेरे द्वारा विरोध किया गया, इसके बावजूद भी मेरे खेत में राख डंप किया गया। आज यही राख मेरे खेत निगल रहा है।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button