भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अल्पकालीन प्रवास के दौरान रामपुर विधानसभा के कुदमुरा मंडल में नव मतदाताओ से सम्पर्क किए

कोरबा, भाजयुमो छत्तीसगढ़ के प्रदेशव्यापी आह्वान नव मतदाता सम्पर्क अभिनंदन अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत आज रामपुर विधानसभा के कुदमुरा मंडल में पहुंचकर भाजयुमो के साथियों के साथ नव मतदाताओं को अभिनंदन पत्र प्रदान कर स्वागत किया। सभी नव मतदाताओं को हर चुनाव में अपने बहुमूल्य मत का प्रयोग करने का आग्रह किया। एवम समस्त पदाधिकारियों से भेंट कर संगठनात्मक चर्चा किए।
प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर मंडल के पदाधिकारी/कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी और हर्षोल्लास से स्वागत किया।
इस अवसर पर बरपाली ग्राम पंचायत के सरपंच समय लाल , भाजपा ज़िला महामंत्री टिकेश्वर राठिया , भाजयुमो कोरबा ज़िला प्रभारी राजेश बेहरा जी, भाजपा मंडल महामंत्री हेमलाल झरिया , भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजय कंवर , सुभाष राठौर , रामपुर विधानसभा प्रभारी प्रीति स्वर्णकार जी, ज़िला कार्यसमिति सदस्य नीरज मिश्रा , भाजयुमो मंडल अध्यक्ष धनंजय चौहान , महामंत्री दिनेश प्रजापति , मंत्री रामजीवन कंवर , सोशल मीडिया प्रभारी मंजीत सिंह यादव , भाजपा, भाजयुमो पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नवमतदाता साथी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।



