रुक-रुक कर हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त
कोरबा, मंगलवार से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। जिसके चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। आवागमन में भी बाधाएं उत्पन्न हो रही है। शहर के बाजारों में ग्राहक नहीं आने से दुकानदार भी मायूस हैं। वही विद्यालयों में छात्र-छात्राएं भी समय से नहीं पहुंच पा रहे हैं। इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी भी बरसात से प्रभावित हुए हैं। जिले की विभिन्न कस्बों व ग्रामीणांचलों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। इसके अलावा मजदूर वर्ग को भी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। रोज कमाने खाने वालों के सामने बरसात के कारण समस्या उत्पन्न हो रही है।
मंगलवार से लगातार हवा के साथ रुक-रुक कर बारिश होने का सिलसिला जारी है। जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बरसात के चलते बाजारों में ग्राहक नहीं आ रहे हैं। जिससे दुकानदार ग्राहक आने का दिन भर इंतजार करते रहे। बहुत ही जरूरतमंद लोग बाजार के लिए घर से निकले। बिक्री नहीं होने से दुकानदारों एवं व्यापारियों के चेहरे पर मायूसी दिखाई दी। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। हल्की बारिश से ही शहर व निचली हिस्सों के विभिन्न मोहल्लों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बरसात के कारण जहां एक और छात्र-छात्राएं व विद्यालय का स्टाफ बरसते पानी में जाने को मजबूर हुआ। वहीं दूसरी ओर सरकारी कर्मचारियों को भी ड्यूटी के लिए अपने-अपने कार्यालयों में समय से पहुंचने के लिए बरसात में ही जाने को मजबूर हुए। इसके अलावा रेहडी, खोमचा व फास्ट फूड की दुकान भी प्रभावित हुई। इसके साथ ही बाजारों में भी ग्राहक नहीं पहुंच पा रहे हैं। ग्रामीणांचलों में भी जनजीवन अस्त व्यस्त होने के समाचार प्राप्त हुए हैं।



