ग्रामीण को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में कथित दबंगों के खिलाफ हरदीबाजार थाना में दर्ज की गयी शिकायत
कोरबा, जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कटसीरा निवासी प्रार्थी ने आरोप लगाते हुए बताया हैं की गांव के ही कुछ कथित दबंगों ने उसे धमकी-चमकी देकर खेती-किसानी का कार्य करने से रोक दिया। दरअसल खेतीहर भूमि के एक हिस्से पर वह बरसों से खेती-किसानी करते आ रहा है। प्रार्थी ने आरोप लगाते हुए बताया की कुछ समय पूर्व उसी गांव के एक ग्रामीण के द्वारा उसको धमकी-चमकी देकर खेती-किसानी करने से रोका जा रहा है।
बताया जा रहा हैं की मामले में विवाद को बढ़ता देख कुछ समय पूर्व प्रार्थी ने उक्त भूमि का सीमांकन भी करवाया राजस्व अभिलेख में उक्त भूमि भी उसके हिस्से में दर्ज बताई जा रही हैं। जिस पर कुछ दिन पूर्व वह बुवाई कार्य करवा रहा था।
उसने आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया की गांव के कुछ दबंग लड़को ने खेत पहुंच कर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की और इस दौरान जान से मारने की धमकी भी दी। प्रार्थी ने शिकायत हरदीबाजार थाना में दर्ज कराई हैं।



