कोरबा

सिकलिन के मरीज से ब्लड के लिए ली अतिरिक्त राशि, शिकायत

0 1350 रुपए लेकर 450 रुपए का रसीद दिया बिलासा ब्लड बैंक ने

कोरबा,  बिलासा ब्लड बैंक पर अतिरिक्त राशि रक्त के एवज में वसूले जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की गई है।

कांशीनगर निवासी रूद्रदेव साहू पिता श्यामलाल साहू ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से की गई शिकायत में बताया कि उसका भांजा साहिल साहू सिकल सेल का मरीज है। उसे हर महिने रक्त की आवश्यकता होती है। साहिल का ब्लड ग्रुप ओ पॉजिटिव है। 30 जुलाई को वह अपने भांजे साहिल साहू को रक्त चढ़वाने डॉ. हरीश नायक के अस्पताल में भर्ती कराया तथा ब्लड के लिए उसे बिलासा ब्लड बैंक भेजा गया जहां ब्लड के एवज में उससे 1350 रुपए की मांग की गई। चूंकि भांजे को ब्लड चढ़ाना अति आवश्यक था जिसके कारण उसने 1350 रुपए बिलासा ब्लड बैंक को दिया लेकिन रसीद सिर्फ 450 रुपए की दी गई। रूद्रदेव साहू ने बताया कि सिकलसेल व थैलेसिमिया मरीजों को भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के नियमानुसार नि:शुल्क ब्लड, ब्लड बैंकों के द्वारा नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाना है। ऐसी जानकारी उसे प्राप्त हुई है किंतु ब्लड बैंक के द्वारा अभी भी शुल्क लिया जा रहा है।

0 रक्तदान शिविर पर उठाए सवाल

निजी ब्लड बैंकों के द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविर सिकलसेल मरीज और थैलिसिमिया मरीजों को नि:शुल्क उपलब्ध कराने के नाम पर आयोजित किया जाता है किंतु इसके विपरित जरूरतमंदों से पैसा वसूला जा रहा है। ब्लड को बेचा जा रहा है। सरकार द्वारा रक्त जांच का शुल्क निर्धारित किया गया है जो कि 450 रुपए है लेकिन इसके विपरित निजी ब्लड बैंकों द्वारा 1450 रुपए से अतिरिक्त शुल्क लेकर ब्लड को बेचा जा रहा है जो कि पूर्ण रूप से गलत है। उन्होंने सीएमएचओ से निवेदन किया है कि बिलासा ब्लड बैंक के ऊपर ब्लड बैंक के नियमानुसार कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button