Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    तिरंगा यात्रा में उल्टा राष्ट्रीय ध्वज ले जाना गंभीर लापरवाही, भाजपा नेताओं को देश से माफी मांगनी चाहिए: मुकेश कुमार राठौर

    August 12, 2026

    कोरबा में 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा

    August 12, 2026

    उल्टे तिरंगे के साथ निकली तिरंगा यात्रा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष पर उठे सवाल

    August 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 12
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»नगर निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगाई ने किया पदभार ग्रहण
    कोरबा

    नगर निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगाई ने किया पदभार ग्रहण

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaAugust 1, 2023
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link


    0 अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत

    कोरबा, नगर पालिक निगम की नवपदस्थ आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने नगर निगम कार्यालय साकेत पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई को नगर पालिक निगम कोरबा में आयुक्त के पद पर पदस्थ किया गया है। आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने 01 अगस्त को पूर्वान्ह निगम के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के साकेत भवन पहुंचने पर निगम के अधिकारी/कर्मचारियों ने उनका हार्दिक स्वागत किया, नवपदस्थ आयुक्त ने अधिकारी/कर्मचारियों से उनका परिचय प्राप्त किया तथा सभी को टीम भावना के साथ कार्य करने के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया।
    0 जनसुविधाओं व शासकीय योजनाओं पर ध्यान
    नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने इस अवसर पर कहा कि अंचल के विकास, जनसेवाओं व सुविधाओं पर कार्य करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के त्रुटिरहित संचालन पर विशेष ध्यान रखा जाएगा, ताकि शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का अधिकाधिक लाभ पात्र लोगों तक पहुंचे। उन्होने कहा कि नगर की स्वच्छता तथा सफाई कार्यो में और अधिक कसावट लाने की दिशा में बेहतर कार्य किया जाएगा।
    0 निगम के विभिन्न विभागों का किया निरीक्षण
    पदभार ग्रहण करने के पश्चात आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने साकेत भवन स्थित निगम के विभिन्न विभागों, शाखाओं का सघन निरीक्षण किया। उन्होने निर्माण, स्थापना, लेखा, स्टेशनरी, संपदा, राजस्व, सम्पत्तिकर, जनसंपर्क, विधि, जलप्रदाय, वाहन आदि शाखाओं सहित अन्य विभिन्न विभागों का निरीक्षण कर वहॉं की व्यवस्थाओं को देखा। उन्होने विभागों, शाखाओं की व्यवस्थाओं को चुस्त दुरूस्त करने तथा कार्यालय की स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों को दिये।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    तिरंगा यात्रा में उल्टा राष्ट्रीय ध्वज ले जाना गंभीर लापरवाही, भाजपा नेताओं को देश से माफी मांगनी चाहिए: मुकेश कुमार राठौर

    August 12, 2026

    कोरबा में 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा

    August 12, 2026

    उल्टे तिरंगे के साथ निकली तिरंगा यात्रा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष पर उठे सवाल

    August 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    तिरंगा यात्रा में उल्टा राष्ट्रीय ध्वज ले जाना गंभीर लापरवाही, भाजपा नेताओं को देश से माफी मांगनी चाहिए: मुकेश कुमार राठौर

    By Ramesh VermaAugust 12, 20260

    कोरबा,स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर में तिरंगा यात्राओं के माध्यम से राष्ट्रभक्ति का संदेश…

    कोरबा में 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा

    August 12, 2026

    उल्टे तिरंगे के साथ निकली तिरंगा यात्रा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष पर उठे सवाल

    August 12, 2026

    शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में हरेली की धूम, छत्तीसगढ़ का प्रथम पर्व हरेली उत्साह के साथ मनाया गया

    August 12, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,879)
    • छत्तीसगढ़ (168)
    • दुनिया (28)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.