Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    दीपावली को लेकर सजी पटाखों की दुकानें, टीपी नगर में आकर्षण का केंद्र बनी ‘अपना पटाखा दुकान

    November 4, 2026

    आबकारी टीम से हुज्जतबाजी करने वाली दो महिला आरोपी सलाखों के पीछे

    November 4, 2026

    बुधवारी मैदान में रेत विवाद पर दो गुटों में  झड़प, सीएसईबी चौकी पुलिस ने 10 आरोपियों को  गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    November 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 4
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»आबकारी टीम से हुज्जतबाजी करने वाली दो महिला आरोपी सलाखों के पीछे
    कोरबा

    आबकारी टीम से हुज्जतबाजी करने वाली दो महिला आरोपी सलाखों के पीछे

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaNovember 4, 2026
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा,अवैध शराब पर कार्रवाई करने गई आबकारी टीम के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला सामने आया है। उरगा पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

    मामला थाना उरगा क्षेत्र के ग्राम दशरथभाठा का है। 2 नवंबर को आबकारी विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि पताढी पंचायत निवासी जीवन उरांव ने अपने घर में अवैध महुआ शराब का जखीरा छिपा रखा है। टीम ने मौके पर छापा मारकर 13 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जब्त की।

    जब्ती के बाद जब टीम आरोपी जीवन उरांव को हिरासत में ले रही थी, तभी उसकी पत्नी सरस्वती उरांव और उसकी रिश्तेदार बुन्दकुंवर उरांव ने टीम को रोक दिया। दोनों ने शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए आबकारी अधिकारियों को गालियां दीं, जान से मारने की धमकी दी और महिला सब इंस्पेक्टर शुभांगी तिवारी व आरक्षक रोचक देवांगन से मारपीट की।

    इतना ही नहीं, आरोपियों ने शोर मचाकर गांव के लोगों को इकट्ठा कर आबकारी टीम को घेरने की भी कोशिश की।

    आबकारी विभाग की शिकायत पर थाना उरगा में बीएनएस की धारा 221, 132, 121, 296, 351(2), 3(5) के तहत मामला दर्ज कर दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    दीपावली को लेकर सजी पटाखों की दुकानें, टीपी नगर में आकर्षण का केंद्र बनी ‘अपना पटाखा दुकान

    November 4, 2026

    बुधवारी मैदान में रेत विवाद पर दो गुटों में  झड़प, सीएसईबी चौकी पुलिस ने 10 आरोपियों को  गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    November 4, 2026

    5 नवंबर को मनाई जाएगी रमा एकादशी, व्रत से मिलता है भगवान विष्णु का आशीर्वाद

    November 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    दीपावली को लेकर सजी पटाखों की दुकानें, टीपी नगर में आकर्षण का केंद्र बनी ‘अपना पटाखा दुकान

    By Ramesh VermaNovember 4, 20260

    राजेश साहू की दुकान नंबर 90 पर मिलेंगे विभिन्न ब्रांड के पटाखे, प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम…

    आबकारी टीम से हुज्जतबाजी करने वाली दो महिला आरोपी सलाखों के पीछे

    November 4, 2026

    बुधवारी मैदान में रेत विवाद पर दो गुटों में  झड़प, सीएसईबी चौकी पुलिस ने 10 आरोपियों को  गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    November 4, 2026

    5 नवंबर को मनाई जाएगी रमा एकादशी, व्रत से मिलता है भगवान विष्णु का आशीर्वाद

    November 4, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    [email protected]

    Categories
    • Blog (55)
    • कोरबा (3,002)
    • छत्तीसगढ़ (170)
    • दुनिया (30)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.