कोरबा, शहर के प्रतिष्ठित नागरिक एवं होटल रिलैक्स इन (उरगा) के संचालक सतीश अग्रवाल का सोमवार, 26 अक्टूबर की देर शाम 7.30 बजे निधन हो गया। वे कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य, वरिष्ठ पत्रकार सुभाष अग्रवाल के छोटे भाई थे। वे कुछ समय से अस्वस्थ थे। सतीश अग्रवाल अपने पीछे भरा-पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। उनके निधन की खबर से शहर के व्यापारिक, सामाजिक और पत्रकार जगत में शोक की लहर है। परिजनों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार मंगलवार, 27 अक्टूबर को सुबह 11 बजे स्थानीय मोती सागर पारा मुक्तिधाम में किया जाएगा। इससे पहले अग्रोहा मार्ग स्थित उनके निवास से अंतिम यात्रा निकाली जाएगी।



