Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    श्रीमद्भागवत कथा मानव जीवन को सत्य, सेवा और संस्कारों का मार्ग दिखाती है : जयसिंह अग्रवाल

    July 25, 2026

    NEET विवाद पर छात्रों की जीत, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

    July 25, 2026

    इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, काले धुएं से ढका आसमान, देखिए वीडियो

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, July 25
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»श्रीमद्भागवत कथा मानव जीवन को सत्य, सेवा और संस्कारों का मार्ग दिखाती है : जयसिंह अग्रवाल
    कोरबा

    श्रीमद्भागवत कथा मानव जीवन को सत्य, सेवा और संस्कारों का मार्ग दिखाती है : जयसिंह अग्रवाल

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaJuly 25, 2026
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने सीतामणी, कोरबा निवासी पत्रकार विकास कर्ष एवं कर्ष परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पावन अवसर पर आयोजित हवन, पूजन एवं पूर्णाहुति कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के साथ सहभागिता कर भगवान श्रीहरि से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, शांति एवं खुशहाली की मंगलकामना की।
    इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करने का दिव्य माध्यम है। भागवत कथा हमें सत्य, करुणा, सेवा, प्रेम, त्याग, सदाचार और लोकमंगल का संदेश देती है। ऐसे आध्यात्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा लोगों को धर्म और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्रदान करते हैं।
    उन्होंने कहा कि आज के भौतिकवादी एवं भागदौड़ भरे जीवन में समाज को आध्यात्मिक चेतना, नैतिक मूल्यों और पारिवारिक संस्कारों की पहले से कहीं अधिक आवश्यकता है। श्रीमद्भागवत कथा व्यक्ति के अंतर्मन को निर्मल बनाकर समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा, सहिष्णुता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का कार्य करती है। जब समाज में धर्म, संस्कार और नैतिकता सुदृढ़ होती है, तभी एक स्वस्थ, समृद्ध एवं विकसित राष्ट्र का निर्माण संभव होता है।
    श्री अग्रवाल ने कर्ष परिवार द्वारा आयोजित इस पुण्य एवं लोककल्याणकारी आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं तथा नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और जीवन मूल्यों से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आयोजन की सफलता हेतु कर्ष परिवार को शुभकामनाएँ देते हुए भगवान श्रीकृष्ण से समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं सद्बुद्धि प्रदान करने की प्रार्थना की।
    इस अवसर पर पूर्व मंत्री के साथ प्रेम मित्तल, राकेश चौहान, टेक राम श्रीवास, सत्य प्रकाश साहू, अमन सिंह ठाकुर आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, काले धुएं से ढका आसमान, देखिए वीडियो

    July 25, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर सवाल, प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग: सुनील निर्मलकर

    July 23, 2026

    महिला कर्मचारियों ने संभाली बालको की 24×7 सुरक्षा की कमान

    July 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    श्रीमद्भागवत कथा मानव जीवन को सत्य, सेवा और संस्कारों का मार्ग दिखाती है : जयसिंह अग्रवाल

    By Ramesh VermaJuly 25, 20260

    कोरबा, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने सीतामणी, कोरबा निवासी पत्रकार विकास कर्ष एवं कर्ष परिवार…

    NEET विवाद पर छात्रों की जीत, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

    July 25, 2026

    इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, काले धुएं से ढका आसमान, देखिए वीडियो

    July 25, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर सवाल, प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग: सुनील निर्मलकर

    July 23, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,852)
    • छत्तीसगढ़ (167)
    • दुनिया (27)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.