


कोरबा, सीतामणी चौक में कर्ष परिवार के तत्वावधान में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा महापुराण के छठवें दिन का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कर धर्मलाभ अर्जित कर रहे हैं।
कथा के छठवें दिन प्रेस क्लब कोरबा के अध्यक्ष नौशाद खान, सचिव दिनेश राज, उपाध्यक्ष राजकुमार शाह एवं कोषाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव विशेष रूप से कथा स्थल पहुंचे। सभी पदाधिकारियों ने व्यासपीठ पर विराजमान परम पूज्य तारेंद्र कृष्ण महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा श्रद्धापूर्वक श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया।
इस दौरान कथा वाचक ने श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं, भक्ति, धर्म और मानव जीवन के आदर्श मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश प्रदान किए। कथा श्रवण के दौरान उपस्थित श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए।
कथा स्थल का वातावरण पूरे समय भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन होकर कथा का आनंद लेते रहे। कथा के समापन पर “जय श्रीकृष्ण” एवं “राधे-राधे” के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया।
आयोजकों ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा महापुराण के आगामी दिनों में भी विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।




