
कोरबा,कोसाबाड़ी पीजी कॉलेज के सामने संचालित ड्रीम इंडिया स्कूल में भगवान जगन्नाथ की पावन रथ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष आयोजन किया गया, जिसमें स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा की आकर्षक झांकी सजाई गई। इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली गई। बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा धारण कर भगवान जगन्नाथ के जयकारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों को भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी। बच्चों ने भजन-कीर्तन के माध्यम से कार्यक्रम को और भी आकर्षक बनाया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने भगवान जगन्नाथ से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।





