

0 अधिकारी फोन नहीं करते रिसीव, केवल आम लोगों को किया जा रहा है गुमराह
कोरबा,नगर निगम कोरबा की जलापूर्ति व्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। शिकायत है कि विभिन्न कार्यक्रमों एवं आयोजनों के लिए मांगे गए पानी के टैंकर निर्धारित समय पर नहीं पहुंच रहे हैं। सुबह 9 बजे तक टैंकर पहुंचने की जगह दोपहर 12 बजे के बाद टैंकर पहुंच रहे हैं, जिससे कार्यक्रमों के संचालन में बाधा उत्पन्न हो रही है। कार्यक्रम करता द्वारा इधर-उधर करके पानी की व्यवस्था करके अपना काम चला रहे हैं लेकिन इसकी परवाह कोरबा नगर निगम को नहीं है नगर निगम अपने कार्यकाल का हवाला देते हुए विकास करने की बात कर रहे हैं लेकिन कहीं भी विकास नजर नहीं आ रहा है वीआईपी लोगों का काम तत्काल हो जा रहा है लेकिन आम लोग के काम को नगर निगम नजर अंदाज कर रहे हैं जिसका खामियाजा आम लोगों को ही उठाना पड़ रहे अभी समाचार के स्क्रीन में जो फोटो अपलोड किया गया है उसे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आम लोग कितने मजबूर हैं
आयोजकों का कहना है कि समय पर पानी उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार निगम के संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से संपर्क करने का प्रयास किया जाता है, लेकिन फोन कॉल तक रिसीव नहीं किए जाते। इससे लोगों की समस्याएं और बढ़ रही हैं।
स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि नगर निगम द्वारा टैंकरों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं किए जाने के कारण यह स्थिति निर्मित हो रही है। समय पर जलापूर्ति नहीं होने से सामाजिक, धार्मिक और सार्वजनिक कार्यक्रम प्रभावित हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय पर टैंकर उपलब्ध नहीं कराए जा सकते तो प्रशासन को वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए।
लगातार हो रही देरी और अधिकारियों द्वारा फोन नहीं उठाए जाने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। नागरिकों ने नगर निगम प्रशासन से जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार करते हुए टैंकरों की समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।




