कोरबा,जिले में एक दर्दनाक हादसे में पानी में डूबने से ढाई वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मासूम का शव डेंगू नाला में मिलने से क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 37 रामपुर बस्ती का है। मृतक के पिता का नाम दिनेश बरेठ है। बताया जा रहा है कि माता और पिता दोनों लाल घाट शराब पीने के लिए गए थे और अपने ढाई वर्षीय पुत्र को लेकर भी गए थे वापस आते समय नदी पार करते समय यह हादसा हो गया और पानी के तेज बहाव में मासूम डूब गया माता-पिता शराब के नशे में थे उन्हें मालूम नहीं था लेकिन शराब का नशा कम होने के बाद अपने बच्चों को ढूंढने का प्रयास किया लेकिन कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई अगले दिन आज देर शाम स्थानीय लोगों ने डेंगू नाला में बालक का शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाला से बाहर निकालकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में पानी में डूबने से मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मासूम की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।




