कोरबा,प्रदेश भर में विगत दिनों अच्छी बारिश के बाद किसानों की खेती के कार्यों में तेजी आई है इसी क्रम में ग्राम मौहारपारा जवाली के कृषक अनंद राम कश्यप द्वारा खेतों में जुताई के दौरान कीचड़ और दलदली मिट्टी में धंस गया जिससे उनका कृषि कार्य कई घंटो तक बाधित रहा ।
प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों के अनुसार किसान सुबह अपने खेत की जुताई कर रहा था लगातार हुई वर्षा के कारण खेत की मिट्टी अत्यधिक नम और दलदली हो गई जोताई के दौरान ट्रैक्टर का पिछला हिस्सा गहरें कीचड़ में धंस गया और काफी मशक्कत दो ट्रैक्टर के खींचतान के बाद सुरक्षित निकाला गया।किसानो का कहना है कि अभी की बारिश खेती के लिए अत्यन्त लाभदायक है लेकिन अत्यधिक गीली जमीन पर जल्दबाजी में ऐसी जुताई करने से समस्याएँ सामने आती है ऐसे मे कृषि विशेषज्ञ अजय कुमार साहू कृषि केन्द्र सभी प्रकार के धान बीज,रासायनिक खाद-कीटनाशक दवाई के विक्रेता सलाह देते है कि खेत की नमी संतुलित लेने के बाद ही खेत जुताई का कार्य शुरू करना चाहिए ताकि ट्रेक्टर फँसने जैसी घटनाओंं से बचा जा सके और अन्य कृषि उपकरणों को भी नकुसान न पहुॅचे एवं मौसम की अनुकूलता व समय सीमा के अनुसार सावधानी पूर्वक कृषि कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया ।




