कोरबा , जिले के कोरबा वनमंडल अंतर्गत आने वाले ग्राम पीडिया और तुर्रीकटरा के बीच जंगल में हाथी ने एक ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया। मृतक ग्राम पीडिया निवासी जहाज़ सिंह राठिया उम्र लगभग 55 वर्ष आज 9 जुलाई को निकट जंगल में पुटु निकालने गया हुआ था। इस दौरान जंगल में मौजूद हाथी से उसका सामना हो गया और इससे पहले कि वह जान बचाकर वहां से भाग निकलता, हाथी ने उसे दर्दनाक मौत दे दी।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण वहां एकत्र हुए। सूचना वन विभाग को दे दी गई है। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है कि वन अमला, वन विभाग के अधिकारी हाथियों की निगरानी सही ढंग से नहीं कर पा रहे हैं और जान-माल का नुकसान हो रहा है।




