Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    15 ब्लाक कालोनी और मुड़ापार में घंटो रहा ब्लैक आउट

    July 9, 2026

    बालको ने ऐश डाइक में किया आपातकालीन मॉक ड्रिल का आयोजन

    July 8, 2026

    समय पर पहचान और सफल सर्जरी से टला बड़ा खतरा, मरीज को मिली शिवाय हॉस्पिटल में नई जिंदगी

    July 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 9
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»15 ब्लाक कालोनी और मुड़ापार में घंटो रहा ब्लैक आउट
    कोरबा

    15 ब्लाक कालोनी और मुड़ापार में घंटो रहा ब्लैक आउट

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaJuly 9, 2026
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा, कोरबा अंचल में एसईसीएल-कोरबा क्षेत्र की 15 ब्लॉक कॉलोनी घंटों तक अंधेरे में डूबी रही। जानकारी के अनुसार लगभग 24 घंटे बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहने से कर्मचारियों व उनके परिवारजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसी कड़ी में मुड़ापार क्षेत्र के लगभग 300 मकानों में भी बिजली बंद रहने से लोग हलाकान रहे। लगातार बिजली गुल रहने से पेयजल आपूर्ति ठप्प रही। जिससे दैनिक जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। बिजली नहीं होने से घरेलू कार्य प्रभावित हुए, पेयजल संकट गहरा गया और लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली।
    जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। लगातार बिजली गुल रहने की समस्या बढ़ गई है। कॉलोनीवासियों व कर्मचारियों ने बताया कि समय पर प्रभावी कार्यवाही नहीं किए जाने के कारण समस्या घंटों तक बनी रही। इसी तरह दो दिन लगातार हुई बारिश के बीच मुड़ापार स्थित प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी गंभीर समस्याओं से जूझ रही है। कॉलोनी में बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप्प होने से लगभग 300 मकानों में रहने वाले 1200 से 1500 लोग अंधेरे में जीवन बिताने को मजबूर रहे। बिजली आपूर्ति बंद होने के कारण केवल रोशनी ही नहीं, बल्कि पेयजल व्यवस्था भी पूरी तरह चरमरा गई। मोटर पंप बंद होने से लोगों को पीने के पानी तक के लिए परेशान होना पड़ा। स्थानीय रहवासियों का कहना है कि उन्होंने संबंधित विभागों को कई बार सूचना दी, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। बारिश के मौसम में बिजली बाधित रहने से किसी भी अप्रिय घटना की आशंका बनी रही, जबकि पूरा मोहल्ला अंधकार में डूबा रहा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    बालको ने ऐश डाइक में किया आपातकालीन मॉक ड्रिल का आयोजन

    July 8, 2026

    समय पर पहचान और सफल सर्जरी से टला बड़ा खतरा, मरीज को मिली शिवाय हॉस्पिटल में नई जिंदगी

    July 8, 2026

    बालको ने फर्जी वेबसाइट, डोमेन और ई-मेल से सावधान रहने की अपील

    July 8, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    15 ब्लाक कालोनी और मुड़ापार में घंटो रहा ब्लैक आउट

    By Ramesh VermaJuly 9, 20260

    कोरबा, कोरबा अंचल में एसईसीएल-कोरबा क्षेत्र की 15 ब्लॉक कॉलोनी घंटों तक अंधेरे में डूबी…

    बालको ने ऐश डाइक में किया आपातकालीन मॉक ड्रिल का आयोजन

    July 8, 2026

    समय पर पहचान और सफल सर्जरी से टला बड़ा खतरा, मरीज को मिली शिवाय हॉस्पिटल में नई जिंदगी

    July 8, 2026

    बालको ने फर्जी वेबसाइट, डोमेन और ई-मेल से सावधान रहने की अपील

    July 8, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,825)
    • छत्तीसगढ़ (166)
    • दुनिया (26)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.