Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    समय पर पहचान और सफल सर्जरी से टला बड़ा खतरा, मरीज को मिली शिवाय हॉस्पिटल में नई जिंदगी

    July 8, 2026

    बालको ने फर्जी वेबसाइट, डोमेन और ई-मेल से सावधान रहने की अपील

    July 8, 2026

    उपचार से आगे बढ़कर मानवता की मिसाल… शिवाय हॉस्पिटल में सेवा, समर्पण और संवेदना के साथ मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती

    July 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 8
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»समय पर पहचान और सफल सर्जरी से टला बड़ा खतरा, मरीज को मिली शिवाय हॉस्पिटल में नई जिंदगी
    कोरबा

    समय पर पहचान और सफल सर्जरी से टला बड़ा खतरा, मरीज को मिली शिवाय हॉस्पिटल में नई जिंदगी

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaJuly 8, 2026
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा, कई अस्पतालों के चक्कर लगाने के बाद जब 31 वर्षीय रामखिलावन की उम्मीद लगभग टूट चुकी थी, तब नया बस स्टैंड स्थित शिवाय हॉस्पिटल उसके लिए जीवन की नई उम्मीद बनकर सामने आया। अत्यधिक शराब सेवन के कारण उसके स्वादुपिंड (पैंक्रियाज) के पास पैनक्रिएटिक सूडोसिस्ट बन गया था, जिसमें करीब डेढ़ लीटर तरल पदार्थ जमा हो चुका था। गैस्ट्रो सर्जन डॉ. हिमांशु कोल्हे ने समय रहते जटिल सिस्टोगैस्ट्रोस्टॉमी सर्जरी कर मरीज की जान बचा ली।
    एक साल तक दर्द से जूझता रहा मरीज
    31 वर्षीय रामखिलावन पिछले करीब एक वर्ष से लगातार असहनीय पेट दर्द से परेशान था। इस दौरान उसने कई अस्पतालों में इलाज कराया और कई बार भर्ती भी हुआ, लेकिन बीमारी की सही वजह सामने नहीं आ सकी। दर्द लगातार बढ़ता गया और उसकी स्थिति गंभीर होती चली गई। आखिरकार परिजन उसे शिवाय हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां विशेषज्ञ जांच शुरू की गई।
    जांच में सामने आई गंभीर बीमारी
    शिवाय हॉस्पिटल में गैस्ट्रो सर्जन डॉ. हिमांशु कोल्हे की देखरेख में सीटी स्कैन और अन्य जांच कराई गई। जांच में पता चला कि मरीज के पैंक्रियाज के ऊपर बड़ा पैनक्रिएटिक सूडोसिस्ट बन चुका है, जिसमें लगभग 1 से 1.5 लीटर तरल पदार्थ जमा था। चिकित्सकों के अनुसार यह स्थिति लंबे समय तक अत्यधिक शराब सेवन के कारण उत्पन्न हुई थी और समय पर इलाज नहीं होता तो मरीज की जान को गंभीर खतरा हो सकता था।
    जटिल सर्जरी से बची जिंदगी
    मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजनों की सहमति के बाद गैस्ट्रो सर्जन डॉ. हिमांशु कोल्हे ने लैप्रोटॉमी एवं सिस्टोगैस्ट्रोस्टॉमी जैसी जटिल सर्जरी की। ऑपरेशन के दौरान सिस्ट में जमा करीब डेढ़ लीटर तरल पदार्थ सुरक्षित बाहर निकाला गया। साथ ही भविष्य में दोबारा ऐसी समस्या न हो, इसके लिए सिस्ट की दीवार को पेट (स्टमक) से जोड़ दिया गया। सर्जरी पूरी तरह सफल रही और मरीज खतरे से बाहर आ गया।
    दो दिन में सामान्य भोजन, स्वस्थ होकर लौटा घर
    सफल ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत तेजी से सुधरने लगी। महज दो दिनों के भीतर वह सामान्य रूप से भोजन करने लगा। लगातार स्वास्थ्य में सुधार होने पर डॉक्टरों ने उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी। परिजनों ने भावुक होकर डॉ. हिमांशु कोल्हे और शिवाय हॉस्पिटल के मेडिकल स्टाफ का आभार जताते हुए कहा कि सही समय पर मिले उपचार ने उनके अपने को नया जीवन दे दिया।
    शराब की लत को हल्के में न लें: डॉ. हिमांशु कोल्हे
    गैस्ट्रो सर्जन डॉ. हिमांशु कोल्हे ने बताया कि लगातार शराब का सेवन स्वादुपिंड सहित शरीर के कई महत्वपूर्ण अंगों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। यदि लंबे समय तक पेट में दर्द, उल्टी, भूख न लगना या पाचन संबंधी समस्या बनी रहे तो इसे सामान्य मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर जांच और विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह से ऐसी जटिल बीमारियों का सफल उपचार संभव है।
    उन्होंने लोगों से अपील की कि नशे की लत से दूरी बनाए रखें और किसी भी गंभीर लक्षण को अनदेखा करने के बजाय समय रहते विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    बालको ने फर्जी वेबसाइट, डोमेन और ई-मेल से सावधान रहने की अपील

    July 8, 2026

    उपचार से आगे बढ़कर मानवता की मिसाल… शिवाय हॉस्पिटल में सेवा, समर्पण और संवेदना के साथ मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती

    July 7, 2026

    दादरखुर्द में 125वीं ऐतिहासिक जगन्नाथ रथयात्रा, 16 जुलाई को निकलेगा भव्य रथ

    July 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    समय पर पहचान और सफल सर्जरी से टला बड़ा खतरा, मरीज को मिली शिवाय हॉस्पिटल में नई जिंदगी

    By Ramesh VermaJuly 8, 20260

    कोरबा, कई अस्पतालों के चक्कर लगाने के बाद जब 31 वर्षीय रामखिलावन की उम्मीद लगभग…

    बालको ने फर्जी वेबसाइट, डोमेन और ई-मेल से सावधान रहने की अपील

    July 8, 2026

    उपचार से आगे बढ़कर मानवता की मिसाल… शिवाय हॉस्पिटल में सेवा, समर्पण और संवेदना के साथ मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती

    July 7, 2026

    दादरखुर्द में 125वीं ऐतिहासिक जगन्नाथ रथयात्रा, 16 जुलाई को निकलेगा भव्य रथ

    July 6, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,823)
    • छत्तीसगढ़ (166)
    • दुनिया (26)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.