
कोरबा, वेदांता एल्युमिनियम द्वारा आयोजित उत्कृष्ट उत्पादन सम्मान समारोह में कर्मठ एवं समर्पित कर्मचारी डीगंबर विश्वकर्मा को उनके उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन एवं उत्पादन क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह में SRS के CEO श्री भदोरिया के द्वारा डीगंबर विश्वकर्मा को सम्मान पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर उनके परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे, जिससे यह पल उनके लिए और भी यादगार बन गया।
डीगंबर विश्वकर्मा ने सम्मान प्राप्त करने पर कंपनी प्रबंधन एवं अपने सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिवार के सहयोग, टीमवर्क एवं कंपनी द्वारा प्रदान किए गए सकारात्मक कार्य वातावरण को दिया।
समारोह में उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की मेहनत, लगन और नवाचार की सोच ही कंपनी की सफलता का आधार है। ऐसे सम्मान कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ संगठन में उत्कृष्टता की संस्कृति को भी मजबूत करते हैं।
इस उपलब्धि पर डीगंबर विश्वकर्मा को उनके सहकर्मियों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




