कोरबा ,कोरबा अंचल में कोतवाली के पास ओवरब्रिज रेलवे क्रॉसिंग के नीचे उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यहां चबूतरे पर सोए एक हमाल पर लाठी से उसके सिर पर कई बार वार कर हत्या कर दी गई। इस घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली टीआई एम.बी. पटेल मातहत के साथ घटनास्थल पहुंचे और मर्ग पंचनामा की कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
घटना के संबंध में टीआई ने जानकारी बताया कि सुबह मृतक और उसी के साथ रहने वाले एक हमाल साथी दोनों नशेड़ी प्रवृत्ति के और खानाबदोश जिंदगी जीने वाले के द्वारा आपस में वाद-विवाद और मारपीट हुई थी। इसके बाद आसपास के लोगों ने मामला शांत करा दिया था। बताया जा रहा हैं की एक हमाल चबूतरे पर सोया हुआ था कि एकाएक कथित आरोपी ने वहां पहुंचकर डंडे से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया और चलता बना। जिससे उसकी मृत्यु हो गयी, कथित आरोपी की तलाश की जा रही है।




