कोरबा,कोरबा अंचल दर्री थाना क्षेत्र में शातिर चोरों ने सीधे दर्री थाने के ठीक सामने, महज कुछ ही दूरी पर स्थित आंगनवाड़ी भवन को अपना निशाना बनाया। चोर रात के अंधेरे में आंगनवाड़ी परिसर में घुसे और वहाँ बच्चों व महिलाओं के पानी के लिए रखी भारी-भरकम सिंटेक्स (पानी) की टंकी को ही उखाड़कर ले उड़े।
आंगनवाड़ी में क्षेत्र के छोटे बच्चे और गर्भवती महिलाएं आती हैं, जिनके पीने के पानी के लिए यह टंकी लगाई गई थी। सुबह जब आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग पहुँचे, तो छत से पानी की टंकी गायब देख उनके होश उड़ गए। इस घटना के बाद से पूरे दर्री क्षेत्र के व्यापारियों, आम नागरिकों और महिलाओं में भारी आक्रोश व्याप्त है।




