कोरबा
घरेलू विवाद के चलते किशोरी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
मामला दीपका थाना क्षेत्र के प्रगति नगर की घटना
कोरबा, दीपका थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रगति नगर में रहने वाली एक किशोरी ने घरेलू विवाद के चलते फांसी लगाकर अपनी ईह लीला समाप्त कर ली पुलिस मामले में पंचनामा कार्रवाई कर मामले की जांच कर रही है जानकारी के अनुसार दीपका प्रगति नगर मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास निवासरत एक किशोरी अपने घर पर फंदे में लाश मिली हैं। फांसी के फंदे पर उसका शव लटका पाया गया। सुबह परिजनों की नजर उस पर पड़ी। पुलिस को सूचित करने के साथ किशोरी को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां परीक्षण के साथ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोरी ने किन परिस्थिति में मौत को गले लगाया है या पुलिस के लिए जांच का विषय है फ़िलहाल पुलिस घटना के संबंध में परिजनों से जानकारी प्राप्त कर रही है



