कोरबा
मुख्यमंत्री बघेल के सभा से भाजपा नेता अजय कंवर हुए गिरफ्तार, पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की
कोरबा:- “सूबे के मुखिया भूपेश बघेल 29 जुलाई को एक दिवसीय कोरबा प्रवास पर थे जहां घंटाघर में मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित कर रहे थे उसी समय प्रदेश निति अनुसंधान दल सह नायक युवा मोर्चा एवं भाजपा नेता अजय कंवर
ने मुख्यमंत्री मुर्दाबाद का नारा लगाया आनन-फानन में पुलिस अजय कंवर को गिरफ्तार कर लिया पुलिस अजय कंवर के खिलाफ धारा 151 के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही कर रही है,



