कोरबा , लंबे समय से बीमार चल रही अनाचार पीड़िता की हालत बिगड़ गई। उसे चिकित्सालय ले जाया जाता, इससे पहले ही उसकी मृत्यु हो गई।
परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद से मृतिका सदमे में थी। उसकी मानसिक हालत भी बिगड़ गई थी। परिजनों ने जेल में निरूद्ध आरोपी को सख्त से सख्त सजा और उसके साथी को गिरफ्तार करने की मांग की है।
सोमवार की शाम अचानक पीलिया की बीमारी से जूझ रही महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे चिकित्सालय ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे, इसी बीच उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मृतिका के शव को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मच्यूरी में शिफ्ट करा दिया था। पुलिस मंगलवार की सुबह मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंची, जहां मृतिका के पति सहित अन्य परिजन भी मौजूद थे। मृतिका के पति ने बताया कि घटना के बाद से उसकी पत्नी सदमे में थी।
युवक ने जिला जेल में निरूद्ध आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाने की की मांग की है। बहरहाल मामले में पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई उपरांत मृतिका के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।



