कोरबा

जमीन विवाद को लेकर भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट

0 मामला हरदी बाजार चौकी क्षेत्र का थाना क्षेत्र का

कोरबा,जमीन विवाद को लेकर एक बड़े भाई ने अपने पुत्र के साथ मिलकर अपने ही छोटे भाई की हत्या कर दी है। हत्या की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले में दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ कर रही है।
घटना हरदीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम दरी की है, जहां निवासरत लक्ष्मी नारायण तिवारी की उसके बड़े भाई कौशल प्रसाद तिवारी व उसके पुत्र अशोक कुमार तिवारी ने जमीनी विवाद को लेकर उसे मौत के घाट उतार दिया है। रविवार की सुबह जब हत्या की सूचना हरदीबाजार पुलिस को मिली तो हरदीबाजार थाना प्रभारी मयंक मिश्रा दलबल सहित पहुंचे और मामले की तहकीकात की तो मामले का पर्दाफाश हो गया। हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले मृतक के बड़े भाई व उसके पुत्र को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। संभावना जताई जा रही थी देर शाम तक पुलिस इस पूरे मामले का खुलासा करेगी। लोगों के मुताबिक मामला जमीन विवाद का है जिसके चलते टंगिया से हमला कर लक्ष्मी नारायण तिवारी को मौत के घाट उतारा गया है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button