Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    डीएमएफ से बदली खनन प्रभावित गांवों की तस्वीर, मुढ़ापार-कोरबी सड़क बनी विकास की नई पहचान

    June 29, 2026

    आदिवासी सेवा सहकारी समिति मर्यादित जवाली में ध्वजारोहण एवं सहकारिता दिवस का आयोजन

    June 29, 2026

    कोतवाली के पास दिनदहाड़े हत्या से सनसनी-कथित आरोपी फरार

    June 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 30
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»निगम की एक और जनकल्याणकारी पहल,’’ मेयर की पाती ’’ 24 घंटे के अंदर करायेगी पानी, बिजली, सफाई से जुड़ी समस्याओं का निराकरण
    कोरबा

    निगम की एक और जनकल्याणकारी पहल,’’ मेयर की पाती ’’ 24 घंटे के अंदर करायेगी पानी, बिजली, सफाई से जुड़ी समस्याओं का निराकरण

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaMarch 14, 2026
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ( साकेत भवन में लगा नीले, पीले, हरे रंग के लेटर बाक्स, जिनमें इन मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के लिये आमनागरिक डालेंगे अपने पत्र, पायेंगे समयसीमा में समाधान )

    कोरबा ,नगर पालिक निगम केारबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत स्थित परिसर में महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत एवं आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने मेयर की पाती का शुभारंभ कराया। निगम द्वारा आमजनता को उपलब्ध कराई जाने वाली विभिन्न मूलभूत सुविधाओं में प्रमुख पानी, बिजली व साफ-सफाई आदि से जुड़ी समस्याओं पर आमजन द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर कार्यवाही व समस्याओं का समाधान अब 24 घंटे के अंदर निगम द्वारा अनिवार्य रूप से किया जायेगा और यदि किसी कारणवश निर्धारित समय पर निराकरण नहीं हो सका तो, उसका ठोस कारण भी प्रभारी अधिकारी बतायेगे, और यह सब संभव होगा निगम की एक और जनकल्याणकारी पहल ’’ मेयर की पाती ’’ से। यह पाती लेटर बाक्स से निकलकर सीधे प्रभारी अधिकारी को जायेगी तथा संबंधित समस्या का समाधान करायेगी। महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत एवं आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय के द्वारा कोरबा के विकास, नागरिक सुविधाओं की बेहतरी, शहर के सौदंर्यीकरण, व्यवस्थाओं में सुधार तथा आमजनता के हित में उठाये जा रहे कदमों की महत्वपूर्ण अगली कड़ी के रूप में मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का 24 घंटे के अंदर समाधान किये जाने हेतु एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए उनके द्वारा ’’ मेयर की पाती ’’ की व्यवस्था शीघ्र ही की जाएगी, जिसके तहत पानी, बिजली व साफ-सफाई से जुड़ी समस्याओं के संबंध में प्राप्त आवेदनों का निराकरण व समस्याओं का समाधान 24 घंटे के अंदर अनिवार्य रूप से संबंधित प्रभारी अधिकारी द्वारा किया जायेगा। यह व्यवस्था संचालित होने के पश्चात इन महत्वपूर्ण मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का समयसीमा में त्वरित समाधान लोगों को प्राप्त होगा।

    साकेत में लगा नीले, पीले, हरे लेटर बाक्स

    ’’ मेयर की पाती ’’ व्यवस्था के अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत के प्रवेशद्वार पर नीले, पीले व हरे तीन रंगों के लेटर बाक्स स्थापित किया गया। जिसमें नीले रंग के लेटर बाक्स में पेयजल से जुड़ी समस्याओं, पीले रंग के बाक्स में स्ट्रीट लाईट विद्युत से जुड़ी समस्याओं तथा हरे रंग के लेटर बाक्स में साफ-सफाई से जुड़ी समस्याओं के आवेदन पत्र आमनागरिकों द्वारा डाले जा सकते हैं।

    प्रभारी अधिकारी की होगी जवाबदेही

    इन लेटर बाक्स में आमजन द्वारा डाले गये शिकायत पत्रों को तत्काल निकालकर उन्हें कम्प्यूटर मंे दर्ज किया जायेगा तथा संबंधित प्रभारी अधिकारी के मोबाईल पर व्हाट्सअप के माध्यम से पत्रों को प्रेषित किया जायेगा, पत्र प्राप्त होते ही प्रभारी अधिकारी समस्या पर तत्काल संज्ञान लेंगे तथा आवश्यक कार्यवाही सम्पन्न कराते हुये निर्धारित समयसीमा 24 घंटे के अंदर समस्या का संतुष्टिपूर्ण निराकरण करायेंगे, यदि किसी कारणवश समस्या का समाधान निर्धारित समयसीमा में संभव नहीं हो पाता, तो इसका ठोस कारणों से प्रभारी अधिकारी निगम आयुक्त को अवगत कराते हुये अपना प्रतिवेदन देंगे तथा यह बतायेंगे कि समस्या का समाधान कब तक संभव हो सकेगा। इस अवसर पर पूर्व सभापति रामनारायण सोनी, एमआईसी सदस्य अजय गोंड़, पार्षद पंकज देवांगन, अशोक चावलानी, अपर आयुक्त विनय मिश्रा, उपायुक्त पवन वर्मा, कार्यपालन अभियंता राकेश मसीह, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, सहायक अभियंता राहुला मिश्रा, रितेश सिंह, प्र.संपदा अधिकारी सचिन तिवारी, स्वच्छता निरीक्षक सचीनद्र थाईवत, गिरवर विश्वकर्मा आदि के साथ अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    डीएमएफ से बदली खनन प्रभावित गांवों की तस्वीर, मुढ़ापार-कोरबी सड़क बनी विकास की नई पहचान

    June 29, 2026

    आदिवासी सेवा सहकारी समिति मर्यादित जवाली में ध्वजारोहण एवं सहकारिता दिवस का आयोजन

    June 29, 2026

    कोतवाली के पास दिनदहाड़े हत्या से सनसनी-कथित आरोपी फरार

    June 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    डीएमएफ से बदली खनन प्रभावित गांवों की तस्वीर, मुढ़ापार-कोरबी सड़क बनी विकास की नई पहचान

    By Ramesh VermaJune 29, 20260

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने डीएमएफ से जिले के विकास के लिए की है प्लानिंग कोरबा…

    आदिवासी सेवा सहकारी समिति मर्यादित जवाली में ध्वजारोहण एवं सहकारिता दिवस का आयोजन

    June 29, 2026

    कोतवाली के पास दिनदहाड़े हत्या से सनसनी-कथित आरोपी फरार

    June 29, 2026

    रज्जाक के अवैध निर्माण पर निगम ने चलाया जेसीबी ,पुलिस बल तैनात

    June 28, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,802)
    • छत्तीसगढ़ (166)
    • दुनिया (26)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.