कोरबा

कांग्रेस का प्रदर्शन : घरेलू गैस के दाम में 60 रुपये बढ़ोतरी, पीएम मोदी और राज्य सरकार का टीपी नगर चौक पर किया पुतला दहन, केंद्र सरकार को घेरा

कोरबा, शहर में घरेलू रसोई गैस के दामों में 60 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में 8 मार्च को टीपी नगर चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता का जीवन प्रभावित हो रहा है, लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।

इस मौके पर पूर्व मंत्री कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि केंद्र में बीजेपी की मोदी सरकार के नेतृत्व में महंगाई लगातार आसमान छू रही है। घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 60 रुपये की बढ़ोतरी से आम आदमी की रसोई का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। उन्होंने कहा कि पहले ही महंगाई से परेशान जनता पर यह बढ़ोतरी और बोझ डालने का काम कर रही है। जयसिंह अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ में कथित तौर पर एक बीजेपी नेता के खेत में अफीम की खेती किए जाने के मामले को भी गंभीर बताया।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मौजूदा बीजेपी सरकार के शासन में छत्तीसगढ़ को नशे का गढ़ बनाया जा रहा है, जो बेहद चिंताजनक है। कांग्रेस पार्टी इसकी कड़ी निंदा करती है।
उन्होंने मांग करते हुए कहा कि घरेलू गैस के बढ़े हुए दामों में तत्काल कटौती की जाए और प्रदेश में नशे के कारोबार या अवैध खेती से जुड़े लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि आम जनता के हित में कांग्रेस की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। इस दौरान जिला शहर अध्यक्ष मुकेश राठौर ग्रामीण जिला अध्यक्ष मनोज चौहान, श्याम सुंदर सोनी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, संजू पैकरा ,पालूराम साहू , मनीष शर्मा, सुखसागर निर्मलकर ,गिरधारी बरेठ, तोपचंद बैरागी, रमेश वर्मा ,पन्ना अमित,बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button