सर्व सुविधायुक्त शिवाय हॉस्पिटल का हुआ शुभारंभ


0 गरीब से लेकर अमीर लोगों को मिलेगा स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ
0 स्वास्थ्य सुविधा के क्षेत्र में आज का दिन ऐतिहासिक

कोरबा, ऊर्जा नगरी कोरबा में स्वास्थ्य सुविधा के क्षेत्र में आज का दिन ऐतिहासिक है,एक नया अध्याय जुड़ रहा है। उक्त बातें शहर विधायक और उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा के हृदय स्थल नया बस स्टैंड टी.पी. नगर में सर्व सुविधायुक्त 100 बिस्तरीय सुपरस्पेशलिटी ‘शिवाय हॉस्पिटल’ का भव्य शुभारंभ समारोह में कही। उन्होंने कहा अत्याधुनिक तकनीक और अनुभवी विशेषज्ञों की टीम के साथ यह अस्पताल क्षेत्र में चिकित्सा के नए मानक स्थापित करने के लिए तैयार है।

0 मंत्री श्री देवांगन, डॉ.दिविक मित्तल, डॉ.यशा मित्तल का उद्बोधन सहित मीडिया से चर्चा
शिवाय हॉस्पिटल का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री श्री देवांगन ने महापौर संजूदेवी राजपूत,जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.पवन सिंह,सभापति नूतन सिंह राजपूत,निज सचिव नरेंद्र पाटनवर,पार्षद अशोक चावलानी,लक्ष्मण श्रीवास सहित अस्पताल के समस्त टीम, शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी बंधु व गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में फीता काट कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
0 सिर्फ इलाज नहीं बेहतर देखभाल का संकल्प : डॉ. दिविक मित्तल, डॉ.यशा मित्तल

शिवाय हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ.दिविक मित्तल और डॉ.यशा मित्तल ने संयुक्त रूप से मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा शिवाय हॉस्पिटल का लक्ष्य मरीजों को केवल दवाइयां देना नहीं, बल्कि एक सुरक्षित और आत्मीय वातावरण में पूर्ण स्वस्थ करना है।अस्पताल में वे तमाम सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई गई हैं, जिनके लिए अब तक कोरबा के लोगों को बिलासपुर, रायपुर या नागपुर की दौड़ लगानी पड़ती थी।कोरबा के मरीजों को अब कम खर्चे में बेहतर इलाज के लिए महानगरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा शिवाय हॉस्पिटल में उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।



