कोरबा

ड्रीम इंडिया स्कूल में खेली गई होली, एक दूसरे को लगाया गया रंग

कोरबा, फाल्गुनी माह में होली पर्व का रंग चढ़ने लगा है। मंगलवार को ड्रीम इंडिया स्कूल में शिक्षिकाएं एवं स्कूली बच्चों ने जमकर होली खेली।

मस्ती का पर्व होली बुधवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। सोमवार और मंगलवार को होलिका दहन होगा, तो बुधवार को रंग बरसेगा। लेकिन होली पर्व से पूर्व ड्रीम इंडिया स्कूल में बच्चों ने जमकर होली खेली। एक दूसरे पर अबीर गुलाल की वर्षा की तो सतरंगी रंगों को एक दूसरे के लगाया और होली की शुभकामनाएं दी। स्कूली बच्चों के साथ-साथ शिक्षक एवं शिक्षिकाएं भी बच्चों के रंग में रंगे और जमकर होली खेली। इस मौके पर स्कूल में होली से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर स्कूल के प्रभारी प्राचार्य सुनीता केवट ने होली की शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी कार्यक्रम में शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button