Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    बालको के पोषण माह अभियान से बाल पोषण के प्रति बढ़ी सामुदायिक जागरूकता

    October 13, 2026

    एनकेएच सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने पूरे किए सेवा के 12 वर्ष, केक काटकर मनाई वर्षगांठ

    October 13, 2026

    माइंस में चल रही MP की स्टाफ बस पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 50 हजार का चालान वसूला

    October 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 15
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»जिले को सुव्यवस्थित और आधुनिक बनाने के लिए कलेक्टर ने शुरू की पहल
    कोरबा

    जिले को सुव्यवस्थित और आधुनिक बनाने के लिए कलेक्टर ने शुरू की पहल

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaFebruary 25, 2026
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    • खेल, शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने, स्वच्छ और सुंदर शहर की दिशा में दिया ध्यान
    • इंदिरा स्टेडियम, पोखरी, तालाब और सार्वजनिक स्थलों के समग्र विकास के दिए निर्देश
    • पीजी कॉलेज में बनेगा एथलेटिक रनिंग ट्रैक, लघु इनडोर स्टेडियम तथा इनडोर कबड्डी कोर्ट
    • सर्वमंगला उद्यान को विकसित करने दिए निर्देश
      कोरबा,जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत ने शहर को सुव्यवस्थित और आधुनिक बनाने के साथ ही खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने पीजी कॉलेज मैदान, इंदिरा स्टेडियम, यूपीएसी-पीएससी सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी हेतु प्रस्तावित नालंदा परिसर, तालाब का सौंदर्यीकरण, शहरवासियों के मनोरंजन हेतु मानिकपुर पोखरी का कायाकल्प, स्वच्छ पर्यावरण हेतु ऑक्सीजोन विकसित करने की दिशा में पहल करते हुए नगर निगम द्वारा संचालित विकास एवं अधोसंरचना संबंधी विभिन्न कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने महत्वपूर्ण स्थलों पर पहुंचकर प्रगति की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य गुणवत्ता, पारदर्शिता और समय-सीमा के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश दिए।
      कलेक्टर श्री दुदावत ने शहर स्थित शासकीय इंजीनियर विश्वेश्वरैया पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज के खेल मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु एथलेटिक रनिंग ट्रैक, लघु इनडोर स्टेडियम तथा इनडोर कबड्डी कोर्ट विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रेणुबाला शर्मा से चर्चा करते हुए कहा कि खेल अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिलेगा। सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में एवं गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण किए जाएं, यह सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
      पोड़ी-बहार स्थित विकसित ऑक्सीजोन का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने वहां उपलब्ध पाथ-वे एवं अन्य सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को एमओयू के अनुरूप सुचारू संचालन सुनिश्चित करने तथा रख-रखाव की नियमित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं स्वास्थ्यवर्धक वातावरण मिल सके।
      कलेक्टर श्री दुदावत ने मानिकपुर स्थित पोखरी का निरीक्षण कर इसके समग्र विकास एवं सौंदर्यीकरण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने एसईसीएल कोरबा को विस्तृत कार्ययोजना एवं प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मुड़ापार तालाब के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने इसके समुचित विकास के लिए पब्लिक-प्राइवेट-पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के तहत संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा जिसके माध्यम से तालाब क्षेत्र को सुव्यवस्थित, स्वच्छ एवं आकर्षक स्वरूप दिया जा सकता है। राताखार स्थित मटन मार्केट का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बाजार को सुव्यवस्थित एवं स्वच्छ बनाने के लिए आवश्यक सुविधा विकसित करने हेतु विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि व्यापारियों एवं उपभोक्ताओं दोनों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
      निरीक्षण के क्रम में कलेक्टर ने सर्वमंगला मंदिर स्थित गार्डन का अवलोकन किया। उन्होंने गार्डन के सौंदर्यीकरण, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की सुविधाओं एवं हरित क्षेत्र के विस्तार हेतु समग्र प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह स्थल श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने, इस दिशा में योजनाबद्ध कार्य किया जाए। कलेक्टर श्री दुदावत ने टी.पी. नगर स्थित इंदिरा स्टेडियम का निरीक्षण करते हुए स्टेडियम परिसर एवं उससे संबंधित सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने स्टेडियम तथा राजीव गांधी ऑडिटोरियम के संपूर्ण नवीनीकरण (रेनोवेशन) के निर्देश दिए, ताकि इसे आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा सके।
      इसके अतिरिक्त प्रस्तावित नालंदा परिसर स्थल का अवलोकन कर उसके सुनियोजित विकास पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने स्टेडियम परिसर में हॉकी स्टेडियम एवं इनडोर स्टेडियम निर्माण की प्रक्रिया विकसित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्य आधुनिक मानकों के अनुरूप, दीर्घकालिक उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए एवं उच्च गुणवत्ता के साथ किए जाएं।
      निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, अपर आयुक्त विनय मिश्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    बालको के पोषण माह अभियान से बाल पोषण के प्रति बढ़ी सामुदायिक जागरूकता

    October 13, 2026

    एनकेएच सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने पूरे किए सेवा के 12 वर्ष, केक काटकर मनाई वर्षगांठ

    October 13, 2026

    माइंस में चल रही MP की स्टाफ बस पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 50 हजार का चालान वसूला

    October 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    बालको के पोषण माह अभियान से बाल पोषण के प्रति बढ़ी सामुदायिक जागरूकता

    By Ramesh VermaOctober 13, 20260

    कोरबा,वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने पोषण माह 2026…

    एनकेएच सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने पूरे किए सेवा के 12 वर्ष, केक काटकर मनाई वर्षगांठ

    October 13, 2026

    माइंस में चल रही MP की स्टाफ बस पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 50 हजार का चालान वसूला

    October 12, 2026

    कोरबा जिला जेल में 9 दिनों तक रहेगा भक्ति मय का माहौल, 22 बंदी रख रहे व्रत

    October 12, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    [email protected]

    Categories
    • Blog (55)
    • कोरबा (2,957)
    • छत्तीसगढ़ (169)
    • दुनिया (28)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.